Delhi Assembly Election Results 2025: अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान
- बीजेपी की शानदार जीत
- 5 फरवरी को हुआ था मतदान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान शनिवार (8 फरवरी) को हो गया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी का 27 सालों का वनवास खत्म हो गया है। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सत्ता में वापसी करने का मौका दे दिया है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें हासिल की है। वहीं, 22 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। बता दें कि, 5 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। इस बार दिल्ली में 60.42 परसेंट मतदान हुआ। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 66.25 परसेंट वोटिंग हुई। वहीं, साउथ ईस्ट दिल्ली 56.16 परसेंट के साथ सबसे पीछे रहा। अब बात करें एग्जिट पोल की तो ज्यादातर सर्वे के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही हैं। आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने की संभावना जताई गई।
कहां कितनी वोटिंग?
सेंट्रल दिल्ली- 59.01%
ईस्ट दिल्ली- 62.37%
नई दिल्ली- 57.13%
नॉर्थ दिल्ली- 59.55%
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 66.25%
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 60.70%
शाहदरा- 63.94%
साउथ दिल्ली- 58.16%
साउथ-ईस्ट दिल्ली- 56.16%
साउथ-वेस्ट दिल्ली- 61.07%
वेस्ट दिल्ली- 60.76%
Live Updates
- 8 Feb 2025 11:06 AM IST
भाजपा नेता नलिन कोहली ने क्या कहा?
भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि जो रुझान आ रहे हैं - वे बताते हैं कि दिल्ली की जनता अब आप के साथ नहीं है। लोगों के सामने दो मॉडल थे - भाजपा का मॉडल कि वह संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करती है जबकि आप सिर्फ बातें करती है।
- 8 Feb 2025 11:04 AM IST
मुस्तफाबाद से बीजेपी उम्मीदवार आगे
मुस्तफाबाद से भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट 36685 मतों से आगे।
- 8 Feb 2025 10:58 AM IST
केजरीवाल पीछे
नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को छोड़ा पीछे
- 8 Feb 2025 10:50 AM IST
सीपुर से बीजेपी रेस में आगे
सीमापुरी से बीजेपी कैंडिडेट कु. रिंकू 1826 वोटों से आगे।
- 8 Feb 2025 10:46 AM IST
इलेक्शन कमीशन के आंकड़े
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आप 30 सीटों पर आगे है।
- 8 Feb 2025 10:39 AM IST
शाहदरा से भाजपा आगे
शाहदरा से बीजेपी कैंडिडेट संजय गोयल 3130 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- 8 Feb 2025 10:34 AM IST
बीजेपी कैंडिडेट भुवन तंवर आगे
दिल्ली छावनी से बीजेपी उम्मीदवार भुवन तंवर 303 वोटों से आगे।
- 8 Feb 2025 10:20 AM IST
वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा बयान
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा (सीएम का चेहरा)। यह मुद्दा हमारे लिए ज्यादा मायने नहीं रखता। जो (आप) लोगों को धोखा देंगे, जनता उनका ऐसे ही (हार) हाल करेगी।
- 8 Feb 2025 10:15 AM IST
सीएम आतिशी पीछे
कालकाजी सीट से सीएम आतिशी 1 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं।
Created On :   8 Feb 2025 8:00 AM IST