Delhi Assembly Election Results 2025: अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी

अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान
  • बीजेपी की शानदार जीत
  • 5 फरवरी को हुआ था मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान शनिवार (8 फरवरी) को हो गया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी का 27 सालों का वनवास खत्म हो गया है। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सत्ता में वापसी करने का मौका दे दिया है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें हासिल की है। वहीं, 22 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। बता दें कि, 5 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। इस बार दिल्ली में 60.42 परसेंट मतदान हुआ। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 66.25 परसेंट वोटिंग हुई। वहीं, साउथ ईस्ट दिल्ली 56.16 परसेंट के साथ सबसे पीछे रहा। अब बात करें एग्जिट पोल की तो ज्यादातर सर्वे के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही हैं। आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने की संभावना जताई गई।

कहां कितनी वोटिंग?

सेंट्रल दिल्ली- 59.01%

ईस्ट दिल्ली- 62.37%

नई दिल्ली- 57.13%

नॉर्थ दिल्ली- 59.55%

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 66.25%

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 60.70%

शाहदरा- 63.94%

साउथ दिल्ली- 58.16%

साउथ-ईस्ट दिल्ली- 56.16%

साउथ-वेस्ट दिल्ली- 61.07%

वेस्ट दिल्ली- 60.76%

Live Updates

  • 8 Feb 2025 5:05 PM IST

    इलेक्शन कमीशन का अपडेट

    चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक किसको कितनी सीटें मिली-

     

  • 8 Feb 2025 4:56 PM IST

    नायब सिंह सैनी की प्रतिक्रिया

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर। आज दिल्ली के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण नीतियों के ऊपर मुहर लगाई है। अरविंद केजरीवाल अपनी कमियों के आरोप दूसरों पर लगाने में माहिर थे। उन्हें केवल अपने से मतलब है दिल्ली से नहीं। मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं कि उनके कुशल नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा सरकार बनी है। 

  • 8 Feb 2025 4:48 PM IST

    सुरेश कुमार खन्ना ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर दिया रिएक्शन

     उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि दिल्ली की जनता ने फरेबी व्यक्ति को ना तो केवल सत्ता से वंचित किया है बल्कि उनको(अरविंद केजरीवाल) उनकी अपनी सीट से भी हरवा दिया है। 

  • 8 Feb 2025 4:37 PM IST

    मनोज तिवारी का रिएक्शन

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के हाथों में यश है। हमें इन पर गर्व है। सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और हम सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को धन्यवाद दिया है। अब अरविंद केजरीवाल वापस सत्ता में नहीं आ सकते हैं।

  • 8 Feb 2025 4:35 PM IST

    राम गोपाल यादव की प्रतिक्रिया

    दिल्ली चुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि उन्हें ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए। कांग्रेस ने भाजपा को जिताने और AAP को हराने के लिए काम किया।

  • 8 Feb 2025 4:30 PM IST

    वीरेंद्र सचदेवा का बीजेपी पर निशाना

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास और विकास की जीत है। दिल्ली की जनता ने भरोसा जताया है कि अगर दिल्ली विकसित राजधानी बनेगी तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बनेगी। दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार से तंग आकर उन्हें बाहर किया है।

  • 8 Feb 2025 4:27 PM IST

    बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय का रिएक्शन

    ग्रेटर कैलाश सीट से भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हूं। मैं जनता को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के हाथों दिल्ली की सरकार सौंपने का मन बनाया है। 

  • 8 Feb 2025 4:18 PM IST

    JD(U) नेता राजीव रंजन प्रसाद ने नतीजों को लेकर क्या कहा?

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर JD(U) नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह प्रचंड विजय है। दिल्ली की जनता ने दिल खोलकर अपना भरोसा (भाजपा पर) प्रदर्शित किया है। मैं AAP के लिए यह अस्तित्व संकट का दौर मानता हूं।

  • 8 Feb 2025 4:10 PM IST

    हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जो जीतेगा या जो सत्ता में आएंगे, उनको मेरी तरफ से बहुत शुभकामनाएं। 

  • 8 Feb 2025 4:00 PM IST

    डॉ. जितेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि AAP के प्रति दिल्ली के आम आदमी ने अपनी नाराजगी का इजहार किया है। इस नाराजगी का असर पंजाब और अन्य राज्यों में भी दिखेगा। 

Created On :   8 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story