Delhi Assembly Election Results 2025: अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी

अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान
  • बीजेपी की शानदार जीत
  • 5 फरवरी को हुआ था मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान शनिवार (8 फरवरी) को हो गया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी का 27 सालों का वनवास खत्म हो गया है। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सत्ता में वापसी करने का मौका दे दिया है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें हासिल की है। वहीं, 22 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। बता दें कि, 5 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। इस बार दिल्ली में 60.42 परसेंट मतदान हुआ। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 66.25 परसेंट वोटिंग हुई। वहीं, साउथ ईस्ट दिल्ली 56.16 परसेंट के साथ सबसे पीछे रहा। अब बात करें एग्जिट पोल की तो ज्यादातर सर्वे के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही हैं। आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने की संभावना जताई गई।

कहां कितनी वोटिंग?

सेंट्रल दिल्ली- 59.01%

ईस्ट दिल्ली- 62.37%

नई दिल्ली- 57.13%

नॉर्थ दिल्ली- 59.55%

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 66.25%

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 60.70%

शाहदरा- 63.94%

साउथ दिल्ली- 58.16%

साउथ-ईस्ट दिल्ली- 56.16%

साउथ-वेस्ट दिल्ली- 61.07%

वेस्ट दिल्ली- 60.76%

Live Updates

  • 8 Feb 2025 9:27 PM IST

    AAP-दा ने आस्था का अपमान किया- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि देश में NDA को जहां भी जनादेश मिला है, हमने उस राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। सुशासन का लाभ गरीब को भी होता है और मध्यम वर्ग को भी होता है। इस बार दिल्ली में गरीब, झुग्गी में रहने वाले मेरे भाई-बहन और मिडिल क्लास ने भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिया है। हर वर्ग के बहुत सारे professionals हमारी पार्टी में काम कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि हमारी पार्टी ने हमेशा मिडिल क्लास को अपनी प्राथमिकता पर रखा है।हम लोग हमारा सदा मंगल करने वाली यमुना देवी को नमस्कार करते हैं। लेकिन, उसी यमुना की इन लोगों ने कैसी दुर्दशा कर दी?

    पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली का तो अस्तित्व ही मां यमुना की गोद में पनपा है। दिल्ली के लोग यमुना की इस पीड़ा को देखकर कितना आहत होते रहे हैं! लेकिन, दिल्ली की AAP-दा ने इस आस्था का अपमान किया। दिल्ली की AAP-दा ने लोगों की भावनाओं को, आस्था को पैरों तले कुचल दिया था। अपनी नाकामी के लिए हरियाणा के लोगों पर इतना बड़ा आरोप लगा दिया था।मैंने चुनाव प्रचार के दौरान संकल्प लिया है कि हम यमुना जी को दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे।

  • 8 Feb 2025 9:09 PM IST

    दिल्ली चुनाव पर आप का बयान

    पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है। उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को AAP-दा से मुक्त कराने का है।

  • 8 Feb 2025 8:45 PM IST

    जीत पर प्रवेश वर्मा की प्रतिक्रिया

    नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार परवेश वर्मा ने कहा, "दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत बधाई। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया है।"

  • 8 Feb 2025 7:27 PM IST

    पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता को साधा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की राजनीति, टकराव और प्रशासनिक अनिश्चितता ने दिल्ली के लोगों का बहुत नुकसान किया है। आज दिल्ली के विकास के सामने से एक बड़ी रुकावट आप सब दिल्ली वासियों ने दूर कर दी है।"

  • 8 Feb 2025 7:06 PM IST

    यह ऐतिहासिक विजय- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज की यह ऐतिहासिक विजय है। यह सामान्य विजय नहीं है, दिल्ली के लोगों ने AAP-दा को बाहर कर दिया है। दिल्ली का जनादेश स्पष्ट है। आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास कि जीत हुई है।"

  • 8 Feb 2025 5:56 PM IST

    कुमारी शैलजा की प्रतिक्रिया

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि दोनों (AAP और भाजपा) एक जैसे हैं। 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार रही और राज्य में AAP की सरकार रही और दिल्ली की बदहाली के लिए दोनों ही जिम्मेदार हैं। अब भाजपा के पास दिल्ली में काम करने का मौका है। 

  • 8 Feb 2025 5:31 PM IST

    कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा की प्रतिक्रिया

    कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा किहमने (कांग्रेस) दिल्ली में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है अगर AAP और कांग्रेस ने मिलकर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा होता तो नतीजे अलग होते। वोट बंट गए। लड़ाई जारी रहेगी। 

  • 8 Feb 2025 5:22 PM IST

    दिल्ली ने सोच-समझकर भाजपा को अपना बहुमत दिया- कमलजीत सेहरावत

    भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि भाजपा को जो यह जीत मिली है वह दिल्ली की जनता का सोचा समझा निर्णय है। पिछले 10 सालों में दिल्ली की जनता ने 2 सरकारों को देखा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को केंद्र से मिलने वाले लाभ भी नहीं मिलने दिए थे। दिल्ली की जनता ने सोच-समझकर भाजपा को अपना बहुमत दिया है। 

  • 8 Feb 2025 5:13 PM IST

    सीएम धामी ने मनाया जश्न

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में भाजपा की जीत का जश्न मनाया।

Created On :   8 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story