Delhi Assembly Election Results 2025: अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी

अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान
  • बीजेपी की शानदार जीत
  • 5 फरवरी को हुआ था मतदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान शनिवार (8 फरवरी) को हो गया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी का 27 सालों का वनवास खत्म हो गया है। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सत्ता में वापसी करने का मौका दे दिया है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें हासिल की है। वहीं, 22 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। बता दें कि, 5 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। इस बार दिल्ली में 60.42 परसेंट मतदान हुआ। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 66.25 परसेंट वोटिंग हुई। वहीं, साउथ ईस्ट दिल्ली 56.16 परसेंट के साथ सबसे पीछे रहा। अब बात करें एग्जिट पोल की तो ज्यादातर सर्वे के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही हैं। आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने की संभावना जताई गई।

कहां कितनी वोटिंग?

सेंट्रल दिल्ली- 59.01%

ईस्ट दिल्ली- 62.37%

नई दिल्ली- 57.13%

नॉर्थ दिल्ली- 59.55%

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 66.25%

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 60.70%

शाहदरा- 63.94%

साउथ दिल्ली- 58.16%

साउथ-ईस्ट दिल्ली- 56.16%

साउथ-वेस्ट दिल्ली- 61.07%

वेस्ट दिल्ली- 60.76%

Live Updates

  • 8 Feb 2025 2:48 PM IST

    दिल्ली के नतीजों पर स्मृति ईरानी का रिएक्शन

    भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने दिल्ली चुनाव पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह भारतीय राजनीति में आमूलचूल सुधार लाने आए हैं, लेकिन वह खुद शराब घोटाले में लिप्त पाए गए, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ग्रामीण आवास योजना में बाधाएं पैदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन उन्होंने अपने लिए 'शीशमहल' बनवाया। आज लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी विकास सेवाओं को स्वीकार कर रहे हैं। यह सुशासन की ओर लोगों का पहला कदम है। 

  • 8 Feb 2025 2:41 PM IST

    सीएम आतिशी की प्रतिक्रिया

    सीएम आतिशी ने कहा कि मैं कालकाजी के लोगों को मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं अपनी टीम को बधाई देता हूं जिसने 'बाहुबल' के खिलाफ काम किया। हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं जीत गया हूं लेकिन यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ 'युद्ध' जारी रखने का समय है। 

  • 8 Feb 2025 2:36 PM IST

    पीएम मोदी की नतीजों पर प्रतिक्रिया

    मुझे बीजेपी के हर कार्यकर्ता पर गर्व है, जिन्होंने बहुत मेहनत की है और इस शानदार नतीजे तक पहुंचे हैं। हम और भी जोश से काम करेंगे और दिल्ली के शानदार लोगों की सेवा करेंगे।

  • 8 Feb 2025 2:34 PM IST

    हार के बाद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोगों के जनादेश को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हमने पिछले 10 सालों में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे।

  • 8 Feb 2025 2:26 PM IST

    बादली में कौन आगे?

    बादली से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार अहिर दीपक चौधरी आगे चल रहे हैं। देखें चुनाव आयोग के आंकड़े

     

  • 8 Feb 2025 2:21 PM IST

    कौन कितनी सीट पर आगे?

    चुनाव आयोग के आंकड़े 



  • 8 Feb 2025 2:20 PM IST

    गोवा सीएम की दिल्ली नतीजों पर प्रतिक्रिया

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि दिल्ली में कमल खिला है, डबल इंजन की सरकार बनी है। मैं दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में कमल खिला है, मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे डबल इंजन की सरकारों ने पूरे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया है, वैसा ही विकास दिल्ली में भी होगा। लोगों ने दिखा दिया है कि भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है, सुशासन ही एकमात्र मॉडल है। यह सभी कार्यकर्ताओं की जीत है।

  • 8 Feb 2025 2:15 PM IST

    डबल इंजन सरकार अहम भूमिका निभाएगी- पीयूष गोयल

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सुशासन का एक मॉडल दिया है। दिल्ली के लोगों ने पिछले 10 सालों में भ्रष्टाचार और अराजकता को देखा है। लोगों ने प्रधानमंत्री को जीत दिलाई है। अब दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं, सुशासन चाहते हैं। डबल इंजन सरकार अहम भूमिका निभाएगी। आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की जनता के साथ जो धोखा किया था, उसका जवाब जनता ने दे दिया है।

  • 8 Feb 2025 2:14 PM IST

    प्रवेश वर्मा ने किया पीएम मोदी को धन्यवाद

    नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैं नई दिल्ली के अपने मतदाताओं, लाखों कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की है क्योंकि दिल्ली के लोगों ने उन पर अपना विश्वास जताया है। हमारी प्राथमिकता महिलाओं को 2500 रुपये, भ्रष्टाचार पर SIT का गठन, यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाना है। हम ऐसी पार्टी में काम करते हैं, जहां पार्टी का विधायक दल (मुख्यमंत्री) तय करता है, फिर पार्टी नेतृत्व फैसला करता है और वह फैसला सभी को स्वीकार्य होता है। 

  • 8 Feb 2025 2:11 PM IST

    दिल्ली की जनता ने जताया भरोसा- बोले नितिन गडकरी

    केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, ये बहुत महत्वपूर्ण है। हम दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त और दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनाना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की तस्वीर बदलेगी। हमें अपेक्षा से भी अच्छी जीत मिली है।

Created On :   8 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story