बिहार विधानसभा चुनाव 2025: RJD - कांग्रेस के विधायकों के BJP में शामिल होने से बिखर जाएगा महागठबंधन? नीतीश के मंत्री प्रेम कुमार के दावे से हलचल तेज

RJD - कांग्रेस के विधायकों के BJP में शामिल होने से बिखर जाएगा महागठबंधन? नीतीश के मंत्री प्रेम कुमार के दावे से हलचल तेज
  • बिहार में इस साल होने है विधानसभा चुनाव
  • नीतीश सरकार के मंत्री प्रेम कुमार के दावे से हलचल तेज
  • RJD - कांग्रेस के विधायक भाजपा में होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। सूबे में राजनीतिक दल वोटर्स को रिझाने के लिए लगातार रणनीति पर काम कर रहे हैं। इस सिलसिले में गुरुवार को राजधानी पटना में विपक्षी दलों के महागठबंधन की पहली औपचारिक बैठक हुई इस बैठक में कांग्रेस, आरजेडी, भाकपा, माकपा (माले) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने हिस्सा लिया। इसके बाद से सत्ताधारी एनडीए सरकार महागठबंधन पर हमलावर है। नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने बड़ा दावा किया। उन्होंने दावा किया कि आरजेडी और कांग्रेस में जल्द टूट होने वाली है। दोनों दलों के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं।

कांग्रेस-आरजेडी के विधायक BJP के संपर्क में - प्रेम कुमार

प्रेम कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, "कोई डूबती नाव में थोड़ी न जाएगा।" इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि आरजेडी और कांग्रेस से कितने लोग संपर्क में हैं? इस पर उन्होंने कहा, "संख्या तो नहीं है लेकिन लोग संपर्क में हैं। लोग जान गए हैं कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है। लोगों में ये मैसेज चला गया है। महागठबंधन में भगदड़ की स्थिति है। बड़ी संख्या में लोग एनडीए में भागकर आएंगे। भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।"

सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर कसा तंज

बता दें, बीते दिन बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने महागठबंधन की बैठक पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि वे कितनी बार भी मिल लें, जीतेगा एनडीए ही। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव, 2020 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि तीनों चुनावों में एनडीए ने महागठबंधन को हराने का काम किया है। इतना ही नहीं, बल्कि सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश के नेतृत्व पर विपक्ष के हमले का पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एनडीए में कोई कंफ्यूजन नहीं है, हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही रहेंगे।

Created On :   18 April 2025 4:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story