वनतारी रिजॉर्ट में लड़कियों के साथ होता था गंदा काम, पूर्व महिला कर्मचारी ने किया बड़ा खुलासा

डिजिटल डेस्क, देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अंकिता भंडारी की मौत के बाद से उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित वनतारा रिजॉर्ट पर भी कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। रिजॉर्ट में काम कर चुकी पूर्व महिला कर्मचारी ने भी इस मामले पर बात करते हुए कई राज खोलें हैं।
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 27, 2022
वनतारा रिसॉट की पूर्व महिला कर्मचारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि " मैंने मई में ऋषिकेश के वनतारा रिजॉर्ट में काम शुरू किया था। लेकिन जुलाई में वहां से नौकरी छोड़ दी थी। वहां अंकित गुप्ता और पुलकित आर्य लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ ही गंदी गालियां देते थे। वो घिनौनी हरकत करने की भी कोशिश करते थे। रिजॉर्ट में कई बड़े नेता आते थे, जिनको पुलकित आर्या वीआईपी गेस्ट बताकर बिना एंट्री किए रिजॉर्ट में रखता था।"
पूर्व महिला कर्मचारी ने प्रशासन पर लगाए आरोप
महिला कर्मचारी के अनुसार, वो रिजॉर्ट में आये गेस्ट को परेशान करता था, उनकी एंट्री रिजॉर्ट में करने से मना करता था। इतना ही नहीं वह इसके बाद उनके साथ छेड़खानी भी करता था। प्रशासन और पुलिस पर आरोप लगाते हुए पूर्व महिला कर्मचारी ने कहा कि, प्रशासन और पुलिस भी पुलिकत आर्य और अंकित गुप्ता के साथ मिली हुई थी। जब मैंने इस मामले को लेकर पटवारी से बात कर उनसे सहायता मांगी तो हमें धमकाया गया। वे सब मिलकर हम लोगों को बहुत ज्यादा प्रताड़ित करते थे।
पूर्व कर्मचारी के मुताबिक, उसकी लड़कियों के प्रति गंदी नजर थी। वो कर्मचारियों को रूम पर बुलाता था। उन्होंने कहा कि हमने दो महीने उधर काम किया फिर एक दिन सुबह तीन बजे दीवार को कूदकर वहां से बाहर निकले। वहां हम पर चोरी तक का इल्जाम लगा दिया गया था। कर्मचारी ने रिजॉर्ट के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि रिजॉर्ट में आए वीआईपी मेहमानों के लिए रात में लड़कियां बुलवाई जाती थीं। साथ में शराब और गांजे का प्रयोग भी बहुत ज्यादा होता था।
पुलकित की पत्नी ने जताई थी आपत्ति
पूर्व महिला कर्मचारी के अनुसार, " बाहर से लड़कियां रिजॉर्ट में रुकने आती थी तो उन पर किसी तरह से आरोप लगा कर के उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। इसके बाद रिजॉर्ट संचालक पुलकित उनके साथ बिना कपड़ों के स्विमिंग पूल में अक्सर चला जाता था। पुलकित आर्य की पत्नी स्वाति ने रिजॉर्ट में काम करने वाली लड़कियों को कई बार कहा कि यह जगह तुम्हारे लिए सुरक्षित नहीं है, यहां काम मत करो।"
रिजॉर्ट में काम करने वाले महिला कर्मचारियों के साथ पुलकित जावनरों की तरह व्यावहार करता था। यदि महिला कर्मचारी इस पर आपत्ति जताएं तो पुलकित उन सभी से कहता था कि, "मुझे पुलिस की धमकी मत दो, मेरा बाप बड़ा नेता है, मेरा पुलिस के साथ उठना बैठना है।" उन्होंने बताया कि काम करने के बाद जब सैलरी देने की बारी आती थी तो पुलकित भाग जाता था।
पूर्व कर्मचारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "अंकित और सौरभ भी पुलकित के हर बुरे काम में बराबर के साझेदार थे।" रिजॉर्ट से लड़की गायब होने के सवाल पर महिला कर्मचारी ने बताया कि यहां कोई महिला कर्मचारी गायब हुई है इसका तो पता नहीं पर मैं जब वहां पर थी तो उस समय एक लड़की आई थी जिसके साथ उन लोगों ने गलत काम किया था।
Created On :   27 Sept 2022 9:45 PM IST