चारू शर्मा की गलती से मुंबई इंडियन्स को हुआ एक खिलाड़ी का नुकसान, दिल्ली के हो गए वारे न्यारे

- वाक्या 24 वर्षीय खलील अहमद की नीलामी के दौरान हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए बेंगलुरु में आयोजित की गई दो दिवसीय मेगा ऑक्शन में हुई एक चूक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नीलामी करा रहे ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स की तबियत खराब हो गई और वे अचानक मंच से नीचे गिर गए। इसके बाद प्रक्रिया को जारी रखने का जिम्मा क्रिकेट ब्रॉडकास्टर चारु शर्मा को दिया गया, जिन्होंने बहुत अच्छा काम किया लेकिन उनसे एक चूक हो गयी। जिसकी वजह से मुंबई इंडियन्स एक उम्दा खिलाड़ी को अपने नाम करने से रह गई।
खलील अहमद मुंबई की जगह दिल्ली में
यह वाक्या 24 वर्षीय खलील अहमद की नीलामी के दौरान हुआ। खलील के लिए बहुत टीमों ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन अंत में दिल्ली और मुंबई आमने सामने आ गए।
— Ashok (@Ashok94540994) February 15, 2022
खलील की बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 5 करोड़ की बोली लगाई, जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ की बोली लगाई। इसके बाद चारु शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स से 5.50 करोड़ की बोली लगाने को कहा, जहां उनसे बहुत बड़ी भूल हो गई।
चारु ने मुंबई की नीलामी रकम (5.25 करोड़) को दिल्ली कैपिटल्स की बोली बता दिया और आखिरी वक्त तक वे यही बोलते रहे। अंत में हुए ये कि नीलामी की सबड़े बड़ी रकम तो मुंबई ने लगाई थी, पर चारु के गलत ऐलान के चलते खलील दिल्ली की टीम में चले गए।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि मुंबई को भी यह याद नहीं रहा क्योंकि इस वाक्ये को लेकर उनकी तरफ से कोई बयान अभी तक नहीं आया है।
आपको बता दें खलील अहमद पिछले साल तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे और उन्होंने आईपीएल के 24 मैचों में 8.68 के औसत से 32 विकेट लिए थे।
Created On :   16 Feb 2022 3:46 PM IST