IPL 2020: धोनी ने 5 गेंद में जड़े लगातार 5 छक्के, फेन्स बोले... 'माही फिर मार रहा है'

- 29 मार्च से शुरू होने वाला है आईपीएल 2020
- आईपीएल में चेन्नई को 3 बार चैंपियन बना चुके हैं 'माही'
- धोनी ने चेन्नई में प्रैक्टिस के दौरान 5 गेंदों में लगातार 5 छक्के जड़े
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। 29 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण से पहले सभी आठों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुछ फ्रेंचाइजीज के तो विदेशी खिलाड़ी भी टीम के साथ जुड़ गए हैं। वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी भी आईपीएल की तैयारी करने में मशगूल हैं। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्यूं पीछे रहें। उन्होंने शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के दौरान पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के जड़कर जता दिया कि अब भी उनके खेल में बहुत दम है। वहीं धोनी ने दूसरी टीमों को चेतावनी भी दे दी कि उनको या उनकी टीम (चेन्नई सुपरकिंग्स) को कोई भी हल्के में लेने की भूल न करें।
BALL 1⃣ - SIX
— Star Sports Tamil (@StarSportsTamil) March 6, 2020
BALL 2⃣ - SIX
BALL 3⃣ - SIX
BALL 4⃣ - SIX
BALL 5⃣ - SIX
ஐந்து பந்துகளில் ஐந்து சிக்ஸர்களை பறக்கவிட்ட தல தோனி!
முழு காணொளி காணுங்கள்
#⃣ "The Super Kings Show"
6 PM
ஸ்டார் ஸ்போர்ட்ஸ் 1 தமிழ்
மார்ச் 8
@ChennaiIPL pic.twitter.com/rIcyoGBfhE
आईपीएल में चेन्नई को 3 बार चैंपियन बनाने वाले धोनी के लगातार पांच छक्के जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स तमिल ने अपने ऑफिशियल ट्विट हैंडल पर शेयर किया है। ट्वीट पर धोनी के फेन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फेन्स ने ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि "माही फिर मार रहा है।"
दो मार्च से ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं धोनी
बता दें कि आईपीएल 2020 की शुरुआत 29 मार्च से होगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गत विजेता मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में खेला जाएगा। इससे पहले 38 वर्षीय धोनी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 2 मार्च से अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं। बता दें कि धोनी आईसीसी वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद से क्रिकेट से दूर हैं।
Created On :   7 March 2020 2:32 AM IST