Bye Bye 2019: विराट कोहली इस रिकॉर्ड के साथ कर रहे साल का अंत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2019 शानदार रहा। वर्ष 2019 में कोहली ने टीम को जीताने में महत्वपूर्ण योदगान दिया। वहीं क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में रन बनाए। विराट साल का अंत नंबर-1 टेस्ट और वनडे बैट्समैन के रूप कर रहे हैं। साथ ही भारतीय कप्तान ऐसा करना वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जिन्होंने लगातार दो साल नंबर-1 पर रहते हुए साल का अंत किया।

विराट 2018 और 2019 में नंबर-1 टेस्ट बैट्समैन रहे। साल का अंत पहले स्थान पर खत्म करने साथ वह लगातार दो साल ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल द्रविड़ ने 2004 में पहले स्थान पर रहते हुए साल का अंत किया था। साल 2009 में गौतम गंभीर पहले स्थान पर रहे थे।

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा तीन बार नंबर एक टेस्ट बैट्समैन के तौर पर साल का अंत किया है। सचिन ने 1994, 1998 और 2000 में नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज साल खत्म किया। सचिन ने तीन बार यह कमाल किया, लेकिन कोहली ने लगातार दूसरे वर्ष नंबर-1 पर रहते हुए उन्हें पीछे कर दिया।

विराट कोहली ने पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। इस लिस्ट में कोहली 928 अंक लेकर पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ है।
Created On :   31 Dec 2019 8:37 AM IST