IPL 2025: केविन पीटरसन बने दिल्ली कैपिटल्स को बनाया मेंटॉर, खिलाड़ी के रुप में संभाल चुके हैं टीम की कप्तानी

केविन पीटरसन बने दिल्ली कैपिटल्स को बनाया मेंटॉर, खिलाड़ी के रुप में संभाल चुके हैं टीम की कप्तानी
  • आईपीएल शुरु होने में एक महीने से कम का समय बाकी
  • फ्रेंचाइजी ने केविन पीटरसन को बनाया मेंटॉर
  • खिलाड़ी के रुप में कर चुके हैं टीम का प्रतिनिधित्व

डिजिटल डेस्क, नईदिल्ली। आईपीएल 2025 शुरु होने में अब एक महीने से कम का समय बचा है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज केविन पीटरसन को अपना मेंटॉर बनाया है। वे पहली बार किसी टीम को कोचिंग देते दिखेंगे। 44 साल के पीटरसन साल 2009 से लेकर 2014 तक बतौर खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 17 मैचों में टीम की कमान भी संभाली है। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

पीटरसन के आईपीएल प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 36 मैचों में 37 के दमदार औसत से 1001 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले। उन्होंने 134.72 स्ट्राइक रेट से रन बनाए।


बता दें कि फ्रेंचाइजी ने 3 महीने पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया था। उस समय टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग पंजाब किंग्स के साथ जुड़ गए थे। फिर पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को गेंदबाजी कोच बनाया गया, जबकि हेमंग बदानी टीम के हेड कोच और वेणुगोपाल राव क्रिकेट के डायरेक्टर बने।

पिछले तीन सीजन दिल्ली का प्रदर्शन रहा फीका

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2021 के बाद से IPL के प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी है। तब टीम ऋषभ पंत की कप्तानी में कोलकाता से क्वालिफायर-2 हारकर बाहर हो गई थी। साल 2022, 2023 और 2024 में टीम लीग स्टेज तक पहुंच सकी।

Created On :   28 Feb 2025 12:50 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story