हादसा: जंगली सुअर की टक्कर से नीचे गिरे दोपहिया सवार को वाहन ने रौंदा

जंगली सुअर की टक्कर से नीचे गिरे दोपहिया सवार को वाहन ने रौंदा
  • ग्राम खडकसावंगा के पास हुआ हादसा
  • दोपहिया सवार को वाहन ने रौंदा

डिजिटल डेस्क, बाभुलगांव. लक्ष्मीपूजन की रात रविवार को बहन से मिलने के लिए दोपहिया से राणी अमरावती जा रहा एक युवक जंगली सुअर की टक्कर से नीचे सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय पीछे से आ रहे वाहन ने दोपहिया सवार युवक को रौंद दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम ग्राम डोर्ली यवतमाल निवासी शुभम पेंदोर(22)बताया गया है। यह दुर्घटना खडकसावंगा गांव के पास रविवार को हुई, जो भाईदूज की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सामने आयी। इस घटना से परिसर में शोक की लहर फैली है। जानकारी के अनुसार घटना के समय शुभम पेंदोर यह दोपहिया से राणी अमरावती में अपनी बहन के घर जा रहा था। इस बीच खडकसावंगा गांव के पास जंगली सुअर ने उसके दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें जंगली सुअर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो हादसे में गंभीर घायल दोपहिया सवार युवक नीचे सड़क पर बेहोश पड़ा था।

उसी समय पीछे से आ रहे वाहन ने युवक को रौंद दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बाभुलगांव पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। जांच के बाद शव की शिनाख्त ग्राम डोर्ली यवतमाल निवासी शुभम पेंदोर के तौर पर की गई। भाईदूज की पूर्व संध्या पर इस घटना की खबर फैलते ही ग्राम डोर्ली और राणी अमरावती में शोक की लहर फैली है। इस मामले में बाभुलगांव पुलिस जांच कर रही हैं।

Created On :   15 Nov 2023 1:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story