Wardha News: पहले हर दिन एक दो महिलाएं होती थीं गायब, अब तीन-चार हो रहीं लापता

पहले हर दिन एक दो महिलाएं होती थीं गायब, अब तीन-चार हो रहीं लापता
  • गहराया प्रेम प्रकरण और मानव तस्करी का संदेह
  • डेढ़ माह में 39 पुरुष और 90 महिलाएं गायब

Wardha News जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से एक जनवरी से लेकर अब तक कुल 129 लोगों के लापता होने की खबर है। लगातार गायब हो रहे इन लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक होने से इसके पीछे प्रेम जाल और मानव तस्करी होने का संदेह जताया जा रहा है।

जनवरी में करीब 78 लोग लापता हुए थे। इनमें 24 पुरुष और 54 महिलाएं थीं। फरवरी में भी अब तक 51 लोग लापता हुए हैं, जिनमें 15 पुरुष और 36 महिलाएं शामिल हैं। वर्धा पुलिस इन सभी लापता महिलाओं की खोजबीन में जुटी हैं। उम्मीद है, जल्द ही इन सभी को उनके परिवारजनों से मिलवाया जाएगा। यह जानकारी एसपी कार्यालय में बुधवार शाम आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रंेस में एसपी अनुराग जैन ने दी। जिले से लोगों के गायब होने का सिलसिला पिछले कई महीनों से लगातार चल रहा है। हर महीने लगभग 60 से 70 लोग लापता हो रहे हैं। लेकिन नए साल के शुरू होते ही इस संख्या में दौगुना इजाफा होने लगा है। जहां पहले हर दिन एक से दो महिलाएं लापता हो रही थीं वहीं अब जिले से प्रतिदिन तीन से चार महिलाएं गायब हो रही हैं।

लापता हुईं इन महिलाओं में अधिकांश औसतन 26 वर्ष आयु की अविवाहित युवतियां हैं। पिछले कई महीनों से लगातार लापता हो रहीं इन महिलाओं के गायब होने के पीछे किसी मानव तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। फरवरी में महिलाओं के गायब होने पर प्रेम जाल का संदेह है। वर्धा पुलिस के समक्ष इन महिलाओं को खोजना चुनौती बना हुआ है, वहीं इस मामले को लेकर नागरिक भी आशंकित दिखाई दे रहे हैं।

Live Updates

  • 21 Feb 2025 3:28 PM IST

    मानव तस्करी होने का संदेह

     जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से एक जनवरी से लेकर अब तक कुल 129 लोगों के लापता होने की खबर है। लगातार गायब हो रहे इन लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक होने से इसके पीछे प्रेम जाल और मानव तस्करी होमानव तस्करी होने का संदेहने का संदेह जताया जा रहा है।

Created On :   21 Feb 2025 3:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story