- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- प्रो कुमुद शर्मा बनीं महात्मा गांधी...
New Delhi News: प्रो कुमुद शर्मा बनीं महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की नई कुलपति

- प्रो कुमुद शर्मा को नई जिम्मेदारी
- बनीं महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की नई कुलपति
New Delhi News. वर्धा स्थित महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय को आखिरकार स्थायी कुलपति मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रो कुमुद शर्मा को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। कुमुद शर्मा इस समय दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग की अध्यक्ष और सीनियर प्रोफेसर हैं। प्रो शर्मा अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति होंगी। इसकी जानकारी यहां केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यहां दी है। केन्द्र सरकार द्वारा गठित सर्च कमेटी ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए पांच दावेदारों का साक्षात्कार लिया था। राष्ट्रपति, जो इस विश्वविद्यालय की विजिटर भी हैं, ने इनमें से प्रो कुमुद शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है। प्रो कुमुद शर्मा का कार्यकाल उनके पद ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष तक या फिर 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले होगा, रहेगा। बता दें कि प्रो रजनीश कुमार शुक्ल ने 14 अगस्त 2023 को कुलपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से हिंदी विश्वविद्यालाय प्रभारी कुलपति के भरोसे था।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रो कुमुद शर्मा ने कहा, “महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय सिर्फ एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि हिंदी भाषा के भविष्य की प्रयोगशाला है। मेरा उद्देश्य इसे एक ऐसे केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जहां हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति के व्यापक अध्ययन को बढ़ावा मिले”।
Created On :   6 March 2025 9:01 PM IST