- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- चोरी के गहने नहीं दिखाए तो...
Wardha News: चोरी के गहने नहीं दिखाए तो पीट-पीटकर मार डाला, शव किया पति के हवाले

- महिला चोरों की टोली की करतूत
- अपनी ही साथी को उतारा मौत के घाट
Wardha News चोरी करने उत्तर भारत के कई इलाकाें मंे गई महिलाओं के बीच विवाद हो गया। विवाद मारपीट मंे बदल गया और इसमें पुलफैल निवासी शोभा हातागडे (30) नामक महिला की मौत हो गई। इसके बाद उसकी सहयोगी महिलाएं उसका शव निजी वाहन से शहर में ले आई और शव को पति के हवाले कर तत्काल अंतिम संस्कार किया गया। इधर पति को संदेह होने पर उसने सहयोगी महिलाओं की शिकायत वर्धा शहर पुलिस थाना में कर दी। इसके आधार पर कुल 9 महिलाओं पर 18 फरवरी को मामले दर्ज किए गए।
जानकारी के अनुसार शहर के अशोक नगर, फुल फैल निवासी कुछ महिलाएं उत्तरप्रदेश के कानपुर व अन्य गांव परिसर में चोरी करने के इरादे से गई थीं। इनमंें अशोक नगर निवासी सोनी शेंडे (55), सुनीता सागर लोंढे (30), प्रीति लोंढे (30), सुनीता सावन लोंढे (30), लता लोंढे (25), काजल राकपसरे (34), नागपुर के रामटेक नगर निवासी मालता शेंडे (32), झारखंडे के रांची निवासी रेणु माइकल व मनमाड निवासी रेशमा हातागडे व मृतक शोभा हातागडे शामिल थीं।
25 जनवरी को सभी महिलाएं कानपुर से वर्धा की ओर ट्रेन से वापस आ रही थीं। उसी दौरान अन्य महिलाओं ने शोभा हातागडे को चोरी के गहने दिखाने की बात कही लेकिन उसने गहने नहीं दिखाए तो उनमें विवाद हो गया और उनके अन्य महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दी। इससे शोभा बेहोश हो गई और झांसी रेलवे स्टेशन पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद इन महिलाओं ने शव को कंबल ओढ़ाकर ट्रेन में इटारसी तक लाया और वहांं से दो निजी वाहन किराए से लेकर सभी महिलाएं 26 जनवरी सुबह 9 बजे वर्धा पहंुची। पश्चात रास्ते में शोभा की मृत्यु होने की बात कहकर शव पति के हवाले किया गया। उसी दिन दोपहर को शोभा के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर उन्होंने उनके साथ गई नाबालिग को विश्वास में लेकर पूछताछ की तो मामला सामने आया। इधर मृतक शोभा के पति संजय हातागडे को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने शहर पुलिस थाना में शिकायत की। इस पर पुलिस ने 18 फरवरी को मामला दर्ज किया। स्थानीय अपराध शाखा पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।
Created On :   20 Feb 2025 4:19 PM IST