- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- वर्धा के आर्वी में दीमक लगा पेड़...
Wardha News: वर्धा के आर्वी में दीमक लगा पेड़ उपहारगृह पर गिरा, महिला घायल

- एक महिला मामूली रूप से घायल
- आर्वी के उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया
Wardha News शहर के बस स्थानक परिसर के अस्थाई उपहार गृह की टीन से बनी छत पर एक दीमक लगा पुराना नीम का पेड़ बुधवार शाम अचानक गिर गया। इस समय उपहारगृह के मालिक आकाश संजय काले व नाश्ता कर रहे पति-पत्नी व छोटा बच्चा बाल-बाल बच गए लेकिन एक महिला मामूली रूप से घायल हो गयी। उसे आर्वी के उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया।
आर्वी-तलेगांव मार्ग व बस स्थानक परिसर में हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। इस परिसर कुछ पुराने पेड़ हैं। इनमें से अधिकतर पेड़ों में दीमक लग चुके हैं। इसी मंे से करीब 100-150 साल पुराना नीम का पेड़ उपहारगृह पर गिर गया। आर्वी-तलेगांव मार्ग के भीड़ भरे स्थानों पर भी दीमक लगे अनेक पेड़ हैं।
यह पेड़ भी किसी समय गिरकर बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। इस कारण प्रशासन से ऐसे दीमक लगे खोखले पेड़ों की तत्काल कटाई कर वहां दूसरे नए पेड़ लगाने की मांग नागरिकों ने की है। श्हर के सामाजिक कार्यकर्ता पंकज गोडबाले ने कहा कि आर्वी शहर में राष्ट्रीय महामार्ग का काम शुरू है। इस रास्ते के आसपास 100 से 150 वर्ष पुराने बड़े बड़े पेड़ है। इसमें से अधिकतर पेड़ो में दीमक लगने से कभी भी इनके गिरने की आशंका है। इस कारण प्रशासन को इन पेड़ों को काटकर नए पेड़ लगाना चाहिए।
Created On :   21 Feb 2025 3:43 PM IST