वर्धा: सॅम्बो चैम्पियनशिप के दो खिलाड़ियों की सफलता, बांग्लादेश के ढाका में हुई आयोजित

सॅम्बो चैम्पियनशिप के दो खिलाड़ियों की सफलता, बांग्लादेश के ढाका में हुई आयोजित
  • बांग्लादेश के ढाका में आयोजित सेकंड साउथ एशियन
  • वर्धा के दो खिलाड़ियों की सफलता
  • रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत

डिजिटल डेस्क, वर्धा. बांग्लादेश के ढाका में 1 से 4 नवंबर तक आयोजित सेकंड साउथ एशियन सॅम्बो चैम्पियनशिप में वर्धा के दो खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर व ब्रास मेडल जीतकर वर्धा जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। वर्धा निवासी खिलाड़ी महावीर वासुदेव वरहारे तथा विक्रांत विजय गव्हाणे की इस सफलता के लिए उनकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार के महाराष्ट्र के चार लड़के व लड़कियों ने ढाका में आयोजित सेकंड साउथ एशियन सॅम्बो चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें वर्धा के महावीर वरहारे व विक्रांत गव्हाणे ने हिस्सा लिया। महावीर वरहारे काम्बैक्ट खिलाड़ी हैं। उन्होंने 98 केजी वजन गुट में सीनियर कैटगिरी में काम्बैक्ट सॅम्बो में बांग्लादेश के खिलाड़ी को मात देकर सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं विक्रांत गव्हाणे मार्शल आर्ट खिलाड़ी हंै। उन्होंने 88 केजी वजन गुट में सीनियर कैटेगिरी कॉम्बैक्ट सॅम्बो में श्रीलंका के खिलाड़ी को पराजित कर ब्रास मेडल हासिल कर राज्य के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया।

रेलवे स्टेशन पर हुआ स्वागत

दोनों खिलाड़ी सफलता अर्जित करने के बाद ट्रेन से वर्धा पहुंचने पर वर्धा रेलवे स्टेशन पर मित्र परिवार की ओर से दोनों का भव्य स्वागत किया गया। इस समय संदीप किटे, अमित लुंगे, प्रणय कदम, राजेश पेंदोर, आकाश दाते, सचिन ठाकरे व मित्र परिवार उपस्थित थे।

Created On :   10 Nov 2023 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story