जनजागरण: वर्धा के हिंदी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने खोली मोहब्बत की दुकान

वर्धा के हिंदी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने खोली मोहब्बत की दुकान
  • घटते लोकतंत्र व बढ़ती बेरोजगारी पर जताई चिंता
  • देश को एकजुटता का संदेश देकर परिचर्चा
  • प्रेम, भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता, समानता का बताया महत्व

डिजिटल डेस्क, वर्धा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) ने मोहब्बत की दुकान खोली और लोगों को शरबत बांटकर युवा न्याय और जय जवान कार्यक्रम के बारे में नुक्कड़ पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने प्रेम, भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता, समानता आदि पर देश को एकजुटता का संदेश विद्यार्थियों ने परिचर्चा के दौरान दिया। देश में घटते लोकतांत्रिक मूल्य, नागरिक अधिकारों का हनन, बिखरते साम्प्रदायिक सद्भाव, बढ़ती बेरोजगारी और महंगी होती शिक्षा पर विद्यार्थी चिंतित नजर आए। कार्यक्रम का संयोजन एनएसयूआई वर्धा के महासचिव सुभम तांबे ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव अक्षय यादव "क्रांतिवीर' भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई हिंदी विश्वविद्यालय अध्यक्ष आदर्श कुमार ने की। वर्धा जिला एनएसयूआई अध्यक्ष गोविंद दिघीकर तथा एनएसयूआई वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय शाखाप्रेम, भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता, समानताउपाध्यक्ष विवेक कुमार साव आदि मौजूद थे। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व महाराष्ट्र प्रभारी अक्षय यादव क्रांतिवीर ने युवा न्याय और जय जवान कार्यक्रम के बारे में बताया।

विश्वविद्यालय शाखा उपाध्यक्ष विवेक कुमार साव ने कहा कि इन दिनों जिस लोकतंत्र की बात की जा रही है, उसमें लोक कहां हैं? सिर्फ तंत्र ही तंत्र दिख रहा है। वर्तमान दौर में कट्टरवादी शक्तियां लोकतंत्र के साथ खेल रही हैं। वर्धा विश्वविद्यालय के शाखा अध्यक्ष आदर्श कुमार ने अभिव्यक्ति की आजादी पर बढ़ते खतरों पर चिंता जाहिर की। इस समय चंदन सरोज, निरंजन ओबेरॉय, प्रभाकर यादव, पप्पू कौरते, रोबिन ठाकुर, शुभम वर्मा, अमित कुमार, निहाल आलम, राहुल, अभिषेक सिंह , समीर साहू, राजन, गोवित स्मिथ आदि मौजूद थे। आभार अभिषेक सिंह ने माना। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्र गीत से हुई।

जिले के 82 हजार 247 विद्यार्थियों को मिलेंगी नई पुस्तकें : शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में गरीब व जरूरतमंद विद्यार्थियों को नई पुस्तकंे दी जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत जिले की कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के करीब 82 हजार 247 विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। आवश्यक पुस्तकों की मांग बालभारती से की गई है। इसके लिए 3 करोड़ 10 लाख 76 हजार 393 रुपए का खर्च आएगा।

मांग के अनुसार बालभारती की ओर से आगामी आठ दिनों में पुस्तकों की आपूर्ति वर्धा जिले के शिक्षा विभाग को करने वाले हैं। प्राप्त पुस्तकों का वितरण विद्यार्थियों को शाला शुरू होने पर किया जाएगा। जिले के जिप, नपा के शाला तथा निजी अनुदानित शाला के कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों को शासन द्वारा नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाएगा। जिले में कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के वर्धा तहसील में 18 हजार 587 विद्यार्थी, हिंगणघाट तहसील में 15 हजार 590 विद्यार्थी, देवली तहसील में 10 हजार 469 विद्यार्थी, सेलू तहसील में 9 हजार 321 विद्यार्थी, आर्वी तहसील के 9 हजार 554 विद्यार्थी, समुद्रपुर तहसील में 7 हजार विद्यार्थी, कारंजा घाडगे तहसील में 5 हजार 941 विद्यार्थी, आष्टी शहीद तहसील में 5 हजार 591 विद्यार्थी ऐसे कुल 82 हजार 247 विद्यार्थी हैं।

Created On :   18 May 2024 12:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story