सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से छात्रा गंभीर

ट्रक की चपेट में आने से छात्रा गंभीर
  • आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
  • ट्रक की चपेट में आने से छात्रा गंभीर

डिजिटल डेस्क, पुसद। दोपहिया से ट्यूशन जा रही एक छात्रा को छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार दोपहर कुचल दिया। ट्रक का पहिया शरीर से गुजर जाने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा का नाम ऐश्वर्या मधुसूदन बर्डे (23) है। उसे इलाज के लिए लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे आगे के उपचार के लिए नांदेड़ रेफर किया है। घटना के बाद परिसर में तनाव व्याप्त हो गया था। इसकी शिकायत विशाल नंदकिशोर बर्डे(36) निवासी हनुमान वार्ड ने दर्ज कराई। बताया जाता है कि ऐश्वर्या खतीबवर्ड के घर से एक मोपेड नं. एमएच-29- बीएल 8906 से ट्यूशन जा रही थी। इस बीच ट्रक नं एमएच-12एसएफ- 9852 ने उसे टक्कर मार दी। आरोपी ड्राइवर का नाम भरत ज्ञानदेव देवले(25) निवासी गांव सोहल तहसील कारंजा जिला वाशिम है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Created On :   21 Sept 2023 2:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story