- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- टेरिटोरियल फाइट में बाघ शावक हुआ...
शहडोल: टेरिटोरियल फाइट में बाघ शावक हुआ घायल बेहोश कर इलाज के बाद ले गए बांधवगढ़

डिजिटल डेस्क,शहडोल।
उत्तर वन मंडल के वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर अंतर्गत लखनपुरा बीट में बाघों की मूवमेंट बढ़ गई है। एक से अधिक बाघों की मौजूदगी में इनके बीच क्षेत्र में आधिपत्य को लेकर संघर्ष (टेरिटोरियल फाइट) का मामला सामने आया है। इसमें एक शावक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे सुरक्षार्थ बांधवगढ़ नेशनल पार्क ले जाया गया है। जहां से मुकुंदपुर ले जाया जाएगा। डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि लखनपुरा बीट से लगे बरना गांव के पास शनिवार की रात बाघों के दहाडऩे की आवाज आई थी। सूचना पर सर्चिंग कराई गई, जिसमें दो वर्ष का बाघ शावक घायल अवस्था में मिला। शावक पर यह हमला बाघों की आपसी लड़ाई का नतीजा था। आज सुबह बांधवगढ़ से टीम बुलाई गई। जिसने घायल बाघ को सुरक्षित करने ट्रंकुलाइज कर उसका उपचार किया गया। रेश्क्यू का कार्य सुबह 10 बजे से शाम करीब 5.30 बजे तक चला। उन्होंने बताया कि घायल शावक को बांधवगढ़ ले जाया गया है, जहां से मुकुंदपुर में शिफ्ट किया जाएगा।
बाघों के मूवमेंट पर अलर्ट जारी
डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि जयसिंहनगर वन क्षेत्र में बाघों की मूवमेंट है। जिसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से कहा गया है कि सावधानी बरतें, जंगल की ओर अकेले न जाएं व अंधेरे में आने-जाने से बचें। विभागीय कर्मचारी गश्त कर रहे हैं।
Created On :   6 Nov 2023 7:10 PM IST