पुणे: येरवडा में बनेगी महिला ओपन जेल, गृह विभाग से निधि मंजूर

येरवडा में बनेगी महिला ओपन जेल, गृह विभाग से निधि मंजूर
  • 11 करोड़ रुपए की निधि से बनेगी कॉलोनी
  • पुरुष बंदियों के लिए पहले से है खुली जेल
  • पुरुष कैदियों के लिए खुली जेल

डिजिटल डेस्क, पुणे. येरवडा जेल में वर्षों से गंभीर अपराधों के लिए सजा काट रही महिलाओं के अच्छे दिन आनेवाले हैं। अच्छे बर्ताव वाली सजायाफ्ता महिला कैदियों के लिए खुली जेल बनाने को राज्य के गृह विभाग ने 11 करोड़ रुपए की निधि को मंजूरी दे दी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग या पुलिस गृहनिर्माण व कल्याण महामंडल के द्वारा निर्माण की दिशा में आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

येरवडा जेल लगभग 17 एकड़ में फैली है, जिसमें पुरुष और महिला कैदी सजा काट रही हैं। वर्तमान में यहां 300 महिलाएं बंद हैं। इनमें से अधिकतर महिला विचाराधीन कैदी (कच्ची कैदी) हैं। जबकि कई दोषी करार दी गईं महिला कैदी यहां आजीवन कारावास की सजा में वर्षों से सजा काट रही हैं। ऐसी महिला कैदी जिनका बर्ताव अच्छा है और सजा की अवधि समाप्त होने को है, ऐसी महिलाओं को खुली जेल में प्राथमिकता दी जा सकती है। इससे उन्हें अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी।

पुरुष कैदियों के लिए खुली जेल

येरवडा कारागृह में पुरुष कैदियों के लिए एक खुली जेल है। जिसका प्रदेश के तत्कालीन गृह मंत्री आर.आर. पाटील ने 15 अगस्त 2010 को भूमिपूजन किया था। हालांकि, इसे भी निधि की कमी की मार झेलनी पड़ी थी और जेल परिसर में कॉलोनी बनाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया गया था।

Created On :   3 Dec 2023 3:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story