स्पर्धा: नागपुर की तन्वी मेश्राम बनीं महाराष्ट्र सौंदर्यवती 2.0 की विजेता

नागपुर की तन्वी मेश्राम बनीं महाराष्ट्र सौंदर्यवती 2.0 की विजेता
  • लॉलीपॉप एंटरटेनमेंट और कैलिस्टा पिजेंट का सम्मान समारोह
  • द्वितीय पुरस्कार मुंबई की पूनम सावंत को मिला
  • तृतीय पुरस्कार निकीता हांगे ने प्राप्त किया

डिजिटल डेस्क, पिंपरी-चिंचवड(मुंबई)। नागपुर की तन्वी मेश्राम महाराष्ट्र सौंदर्यवती 2.0 की विजेता बनीं है। गत महाराष्ट्र सौंदर्यवती स्पर्धा विजेता सई तापकीर, सुमीता काटकर और नैना वेदपाठक ने तन्वी मेश्राम को क्राउन, 15 हजार रुपए, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। स्पर्धा में द्वितीय पुरस्कार (मुकुट, 12 हजार रुपए) मुंबई की पूनम सावंत को प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार (मुकुट, 10 हजार, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र) निकीता हांगे को देकर गौरवान्वित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को सोने से बनी नथनी, पैठणी साड़ी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने का उद्देश्य : पिंपरी-चिंचवड शहर के नामचीन लॉलीपॉप इंटरटेनमेंट और कैलिस्टा पिजंट संस्था की ओर से महाराष्ट्र सौंदर्यवती स्पर्धा 2024 मेगा शो 2.0 का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा के माध्यम से महिलाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने हेतु प्रोत्साहित करते हुए उनमें आत्मविश्वास बढाया गया। चिंचवड में संपन्न इस सौंदर्य स्पर्धा में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से गृहिणी सहित चिकित्सा, पुलिस, कला, कंप्यूटर शिक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों की सौंदर्यवती शामिल हुईं।

पुणे की अनविका मोरे को प्रथम पुरस्कार : छोटे बच्चों के गुट में पहला पुरस्कार पुणे की अनविका मोरे को 10 हजार नकद और दूसरा पुरस्कार औरंगबाद की वेदिका मुंढे को 7 हजार नकद और तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए नकद तलेगांव दाभाडे की दुर्वा शेटे को दिया गया। नैना वेदपाठक, गत विजेता सई तापकीर और प्रो. सुमिता काटकर ने परीक्षक के तौर पर काम किया। ग्रुमिंग नरेश फुलेलू, क्षितिज गायकवाड और स्मिता महादेव ने किया। आउट फिट कांचन सांडभोर और रिवाज रेंटल की चैत्राली मरलीकर पाटोले ने किया। वेशभूषा और केश रचना नेहा ठाकुर ने की। प्रमुख अतिथि और वरिष्ठ बीमा सलाहकार गणपत शिंदे और प्रेरणा शिक्षा संस्थान के पूर्व प्राचार्य राजकुमार सरोदे उपस्थित थे।

इनका मिला सहयोग : स्वागत लॉलीपॉप इंटरटेनमेंट निदेशक संजीव जोग, सूत्र संचालन रेडिओ जाकी आर.जे.बंड्या ने किया। आसावरी कुलकर्णी -बोडस ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। शिल्पा मगरे गाडेकर, सारिका डोलणारे और प्रीती वाघमारे ने संयोजन में भाग लिया।


Created On :   1 Jun 2024 1:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story