Pune News: प्रसिद्ध गरबा किंग अशोक माली को डांस करते आया हार्ट अटैक, प्रशंसकों को लगा गहरा सदमा

प्रसिद्ध गरबा किंग अशोक माली को डांस करते आया हार्ट अटैक, प्रशंसकों को लगा गहरा सदमा
  • अपने बेटे के साथ डांस कर रहे थे
  • डांस करते आया हार्ट अटैक

Pune News : प्रसिद्ध गरबा डांसर और प्रशिक्षक अशोक माली की सोमवार की रात गबरा नृत्य करते हुए हृदयाघात से मौत हो गई। वे अपने बेटे के साथ डांस कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें कार्डियाक अटैक आया और वे वहीं जमीन पर गिर गए। अशोक माली को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक माली की मौत से उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा पहुंचा है।

इस दिनों नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। चारों ओर गरबा नृत्य की धूम है। पुणे के राजगुरुनगर शहर के स्वराज्य मित्र मंडल द्वारा आयोजित गरबा में अशोक माली को अमंत्रित किया गया था। वे अपने बेटे भावेश माली के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में वे अपने बेटे भावेश के साथ गरबा कर रहे थे। तभी अचानक अशोक औंधे मुंह नीचे गिर गए। कुछ देर के लिए सभी हतप्रभ हो गए, किसी को कुछ समझ ही नहीं आया। तुरंत ही उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।


Created On :   8 Oct 2024 2:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story