Pune News: महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे जीबीएस के मरीज, संख्या 208 तक पहुंची

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे जीबीएस के मरीज,  संख्या 208 तक पहुंची
  • कोल्हापुर में महिला की मौत जीबीएस से होने का संदेह
  • 136 मरीज पुणे शहर और आसपास के इलाकों में मिले

Pune News शहर में गुलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जीबीएस का एक और नया मामला सामने आया। इससे राज्य में जीबीएस मरीजों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। 136 मरीज पुणे शहर और आसपास के इलाकों में मिले हैं।

पुणे मनपा के पुरानी सीमा में कुल 42 और नए शामिल गांवों में 94 मरीज मिले हैं। इसके अलावा पिंपरी-चिंचवड़ में 30, पुणे ग्रामीण में 32 और 10 अन्य जिलों में के हैं। अब तक 124 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज दिया गया है। वर्तमान में 47 मरीज आईसीयू और 21 मरीज विभिन्न अस्पतालों में वेंटिलेटर पर हैं।

हालांकि राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या आठ ही है, लेकिन कोल्हापुर में जीबीएस से एक महिला की मौत का संदेह है। जिले के स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ने बताया कि चंदगड़ तहसील के सोनारवाड़ी की निवासी 60 वर्षीय महिला की 13 फरवरी को मौत हो गई। महिला को तीन दिन पहले छत्रपति प्रमिलाराजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे उनका निधन हो गया। उनका प्लास्मफेरेसिस उपचार जारी था। हालांकि, मरीज पर इलाज का कोई असर नहीं हुआ क्योंकि बीमारी बहुत तेजी से बढ़ती गई। उम्र भी मौत का एक कारण मानी जा रही है।

Live Updates

  • 15 Feb 2025 7:51 PM IST

    लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

    पुणे शहर में गुलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जीबीएस का एक और नया मामला सामने आया। इससे राज्य में जीबीएस मरीजों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है। 136 मरीज पुणे शहर और आसपास के इलाकों में मिले हैं। 

Created On :   15 Feb 2025 7:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story