Pune News: बोपदेव घाट सामूहिक दुष्कर्म मामले का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

बोपदेव घाट सामूहिक दुष्कर्म मामले का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
  • दुष्कर्म मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
  • बोपदेव घाट सामूहिक दुष्कर्म मामले का आरोपी

Pune News :बोपदेव घाट में पिछले दिनों हुए सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने 40 गांवों के 450 संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इस जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी पुणे पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। इस उपलब्धि पर फडणवीस ने पुणे पुलिस की सराहना भी की। पुणे शहर में हाल ही में शुरू किए गए 7 नए पुलिस थानों के उद्घाटन के बाद देवेन्द्र फडणवीस पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बोपदेव घाट मामले में गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। बोपदेव घाट में हुए सामूहिक बलात्कार मामले की पुणे पुलिस लगातार जांच कर रही है। इस जांच में करीब 700 पुलिसकर्मी शामिल हैं। बिना किसी ठोस सुराग के पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस का यह काम सराहनीय है।

- ऐसे दिया वारदात को अंजाम : पुलिस आयुक्त ने विस्तार से दी जानकारी

पुणे पुलिस अमितेश कुमार ने बताया कि बोपदेव घाट गैंगरेप मामले में पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक 28 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके दो अन्य साथियों तलाश जारी है। आरोपी जबलपुर, मध्यप्रदेश का रहनेवाला है। इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने दो दिनों तक ड्रोन कैमरे के जरिए बोपदेव घाट इलाके का मैपिंग किया था। 700 से अधिक बाइक्स की चेकिंग की गई। आरोपियों के स्केच जारी किए गए। मुखबिरों का जाल बिछाया गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि, तीनों आरोपी पुणे से फरार हो गए हैं, लेकिन इनमें से एक आरोपी पुणे लौटा और उसे वारजे मालवाड़ी परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे सघन पूछताछ कर रही है और उसके शेष दो साथियो की भी तलाश कर रही है। जल्दी ही दोनों आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए घाट और दुर्गम इलाकों में सुरक्षा ऑडिट किए गए हैं। इन इलाकों में लाइट, सीसीटीवी, पीए सिस्टम और विजिबल पुलिसिंग जैसे उपाय किए जाएंगे।



Created On :   11 Oct 2024 4:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story