Pune News: अवैध रूप से रह रहे 7 यमन नागरिकों की होगी रवानगी, लीव इंडिया नोटिस थमाया

अवैध रूप से रह रहे 7 यमन नागरिकों की होगी रवानगी, लीव इंडिया नोटिस थमाया
  • लीव इंडिया नोटिस थमाया गया
  • 7 यमन नागरिकों की होगी रवानगी

Pune News : उपनगर कोंढवा में अवैध रूप से रह रहे यमन के 7 नागरिकों को पुणे पुलिस ने लीव इंडिया नोटिस दिया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल है। इन सभी को जल्द ही उनके देश भेजा जाएगा। यह जानकारी पुणे पुलिस के विदेशी नागरिक पंजीयन विभाग की ओर से दी गई। जानकारी के अनुसार शहर में शिक्षा, व्यवसाय व उपचार कराने के हेतु से बड़ी संख्या में विदेशी भारत आते हैं। कुछ विदेशी नागरिक वीसा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से यहीं रहने लग जाते हैं। ऐसे लोगों की तलाश कर कर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने हाल ही में अपने महकमे को दिए थे। इस आदेश पर अमल करते हुए पुणे पुलिस विभाग के विदेशी नागरिक पंजीयन विभाग ने ऐसे लोगों की तलाश करनी शुरू कर दी, जिनके वीसा की अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन वापस नहीं लौटे हैं। इसी जांच में पता चला कि, कोंढवा के एनआईबीएम रोड पर स्थित एक सोसाइटी में दो महिलाओं सहित 7 यमन नागरिक वीसा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे हैं। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इन सभी को तत्काल देश से जाने की नोटिस (लीव इंडिया नोटिस) थमाया है। विदेशी नागरिक पंजीयन विभाग ने बताया कि जल्द ही इन सभी को उनके देश यमन भेजा जाएगा।

Created On :   28 Jan 2025 8:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story