पुणे- मुंबई एक्सप्रेस पर भूस्खलन, ट्रैफिक ठप

पुणे- मुंबई एक्सप्रेस पर भूस्खलन, ट्रैफिक ठप
  • पुणे- मुंबई एक्सप्रेस पर भूस्खलन
  • ट्रैफिक ठप

डिजिटल डेस्क, पुणे। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टनल के पास रात करीब 10:25 बजे भूस्खलन होने से चट्टान रास्ते पर आ गई। इससे मुंबई जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बंद हो गया। चार घंटे के अथक प्रयास के बाद मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। हालांकि, अब भी हाईवे पर खतरनाक दरारें आ सकती हैं। सौभाग्य से इन घटनाओं में कोई हानि नहीं हुई। बहरहाल दोपहर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे दो घंटे के लिए ब्लॉक लिया गया।

एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू करने की कोशिशें चल रही हैं। यातायात सुचारू करने के दौरान लोनावाला के पास एक और भूस्खलन हुआ। यह दरार सुबह करीब छह बजे आई थी। हालांकि, यह दरार टनल की तुलना में बहुत छोटी थी। हाईवे पर अब भी खतरनाक चट्टानें ढह सकती हैं। इसलिए दरार से मलबा और पहाड़ पर फंसे पत्थरों को हटाने के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दो घंटे का ब्लॉक किया जा रहा है। इस बीच, एक्सप्रेसवे पर मुंबई की ओर जाने वाला यातायात (लेन) पूरी तरह से बंद रहेगा।



Created On :   24 July 2023 3:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story