पुणे: गुणरत्न सदावर्ते के खिलाफ पिंपरी चिंचवड़ पुलिस में शिकायत

गुणरत्न सदावर्ते के खिलाफ पिंपरी चिंचवड़ पुलिस में शिकायत
  • सदावर्ते के खिलाफ शिकायत
  • पिंपरी चिंचवड़ पुलिस में शिकायत

डिजिटल डेस्क, पुणे। मराठा आरक्षण के विरोध में रहे गुणरत्न सदावर्ते लगातार मराठा समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहे हैं। समय रहते इन्हें रोकें अन्यथा कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। अवैध बयानों और अवैध आंदोलन के कारण सदावर्ते की वकालत की सनद दो साल के लिए रद्द कर कर दी गई है। वे उन राजनीतिक नेताओं का पक्ष लेने के लिए हमेशा बेतुके बयान देते रहते हैं जो गुप्त रूप से उनका समर्थन करते हैं। मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता सतीश काले ने समाज में कलह पैदा करने वाले सदावर्ते के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर पिंपरी चिंचवड़ के वाकड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। हाल ही में, मराठा आरक्षण की मांग को लेकर राज्य भर से मराठा भाई स्वेच्छा से अंतरवाली सराती में एक सभा के लिए एकत्र हुए थे। वे अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई स्वतःस्फूर्त रूप से लड़ी जा रही है। गुणरत्न सदावर्ते द्वारा इस आंदोलन को बदनाम किया जा रहा है।

सदावर्ते ने बेतुका बयान देते हुए कहा कि मनोज जारांगे के नेतृत्व में हुई सभा महज एक मेला भर थी, हालांकि उनका बयान की कौड़ी की कीमत नहीं है। समय रहते ऐसी प्रवृत्ति को रोकना जरूरी है। मराठा और अन्य समुदाय में लगातार ऐसा माहौल बना रहे हैं जिससे समुदायों में दरार पैदा होगी। मराठा समुदाय का भाई समझदार है, वह और न अन्य समुदाय उनकी इस साजिश में नहीं फंसेंगे। मगर सदावर्ते जैसे गलत लोगों को रोकने और सभी समुदायों में सद्भाव बनाए रखने के लिए, मराठा समुदाय को बदनाम करने और दोनों समुदायों के बीच दरार पैदा करने के लिए सदावर्ते के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करना आवश्यक है। अगर उनकी बयानबाजी नहीं रोकी गयी तो कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही, उन्हें मराठा समुदाय के सदस्यों के क्रोध का हमेशा सामना करना पड़ेगा, यह चेतावनी काले ने अपने शिकायत आवेदन में दी है।

Created On :   16 Oct 2023 1:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story