हादसा: बारामती में लैंडिंग के दौरान ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त

बारामती में लैंडिंग के दौरान ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त
कोई हताहत नहीं; तकनीकी खराबी के कारण हादसे का अंदेशा

डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे जिले के बारामती तालुका में एक विमानन प्रशिक्षण संस्थान का प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह घटना गुरुवार शाम को तालुका के कटफल रेलवे स्टेशन से बारामती हवाई अड्डे के पास हुई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, विमान का पायलट मामूली रूप से घायल होने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस विमान ने बारामती हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद लैंडिंग के दौरान विमान में तकनीकी खराबी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

कुछ महीने पहले पुणे जिले के इंदापुर तालुका में एक दूसरी विमानन प्रशिक्षण संसथान का प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद आज दूसरे संस्थान का प्रशिक्षु विमान क्षतिग्रस्त हो गया। बारामती में रेडबर्ड नामक एक पायलट प्रशिक्षण संस्थान है। यह विमानन प्रशिक्षण संस्थान पिछले कुछ वर्षों से बारामती में अपना प्रशिक्षण कार्यालय चला रहे हैं। बारामती के हवाई अड्डे का उपयोग इस उद्देश्य के लिए किया जाता है। प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि हादसा दोपहर के आसपास लैंडिंग के दौरान हुआ। इस हादसे में एक पायलट मामूली रूप से घायल हो गया है।

पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षु विमान आज शाम लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में पायलट शक्ति सिंह को मामूली चोटें आईं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि दुर्घटना का कारण वास्तव में क्या है। विमान के हवाईअड्डे की सीमा के भीतर ही दुर्घटना होने से कोई अन्य दुर्घटना नहीं हुई। इस हादसे में विमान को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने घटना स्थल का पंचनामा किया है। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Created On :   19 Oct 2023 2:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story