- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- भगवान श्री चित्रगुप्त जी का...
पन्ना: भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

- मंगलवार को कायस्थ समाज पन्ना के द्वारा
- भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया
डिजिटल डेस्क, पन्ना। मंगलवार को कायस्थ समाज पन्ना के द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव बडे ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ठीक ११ बजे भगवान श्री चित्रगुप्त जी के जयकारों के साथ भगवान का प्रकटोत्सव हुआ। इस दोरान भगवान की झांकी एवं उनका स्वरूप देखते ही बनता था। जिसको मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों ने आतिशबाजी एवं ढोल-नगाडों के साथ समाज के युवाओं एवं महिलाओं ने भक्तिरस में डूबकर हर्ष के साथ नृत्य एवं बधाई गीत गाये। भगवान श्री चित्रगुप्त जी की महाआरती की गई महाप्रसाद वितरित किया गया। इसके उपरांत समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विनय पाण्डेय पहाडीखेरा एवं नंदकिशोर पटेल सरस्वती स्कूल गुनौर को भी समाज के द्वारा सम्मानित किया गया।
रात्रि 7:30 से भंडारा प्रारंभ हुआ जो कि देर रात्रि तक चलता रहा। कार्यक्रम में पधारे लोगों का अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना, संरक्षक गंगा प्रसाद खरे एवं सचिव राजीव खरे ने आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े -पाकिस्तानी नंबरों से आ रहे फ्राड व्हाट्सएप कॉल मैसेज, पुलिस ने जारी की एडवाईजरी, धोखाधडी देने से बचें पुलिस को तत्काल सूचित करें
Created On :   15 May 2024 5:36 PM IST