- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- लोकसेवा केन्द्र अमानगंज में मूलभूत...
Panna News: लोकसेवा केन्द्र अमानगंज में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

- लोक सेवा केंद्र अमानगंज में भारी अनिमितताएं व्याप्त
- लोकसेवा केन्द्र अमानगंज में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
Panna News: लोक सेवा केंद्र अमानगंज में भारी अनिमितताएं व्याप्त हैं। यहां मूलभूत सुविधाओं सहित पेयजल, शौंचालय, प्रसाधन की व्यवस्था नहीं हैं। शासन द्वारा संचालित लोक सेवा केंद्रों में जैसी मूलभूत सुविधा होती है लेकिन सभी नियमों को ताक पर रखकर अमानगंज में संचालित लोक सेवा केंद्र की स्थिति बद से बदतर है। यहां इन सुविधाओं की कमीं होने के साथ ही केन्द्र के प्राधिकृत अधिकारी यहां से अक्सर नदारत रहते हैं। चूंकि आज के समय शासन के अधिकतर प्रमाण पत्र व दस्तावेज लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से बनवाये जाते हैं। इन केन्द्रों का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक सेवा केंद्र मेंं आवेदकों से निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि ली जाती है।
पूर्व में अजय सिंह, अधिवक्ता संतोष ने तहसीलदार अमानगंज के माध्यम से पन्ना कलेक्टर को शिकायत प्रेषित की थी जिसका तत्कालीन तहसीलदार ने शिकायतकर्ता के कथन लेकर प्रतिवेदन भी भेजा था लेकिन वर्तमान में स्थिति जस की तस बनीं हुई है। लोक सेवा कार्यालय इस समय अनियमितताओं का कार्यालय बनता जा रहा है। इन कार्यालयों में वार्षिक बजट भी आता है लेकिन कुछ जिम्मेदार अधिकारियों का गडबडझाला चरम सीमाओं पर है। लोक सेवा के नाम की मर्यादा बनाने के लिए यह जरूरी है कि शासन की लोक सेवा केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ जन साधारण को नियमानुसार मिल सके।
इनका कहना है
पूर्व में अधिक शुल्क लेने की शिकायत आई थी जिसके निराकरण हेतु क्या कार्यवाही हुई मुझे पता नहीं हैं। आपके द्वारा मुझे अवगत किया गया निश्चित तौर पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
आशुतोष मिश्रा, तहसीलदार अमानगंज
Created On :   26 March 2025 12:51 PM IST