- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- गुखौर के दस विद्यार्थियों का मैरिट...
Panna News: गुखौर के दस विद्यार्थियों का मैरिट कम मींस परीक्षा में चयन

- देवेन्द्रनगर तहसील के छोटे से गांव गुखौर की शासकीय माध्यमिक शाला
- गुखौर के दस विद्यार्थियों का मैरिट कम मींस परीक्षा में चयन
Panna News: देवेन्द्रनगर तहसील के छोटे से गांव गुखौर की शासकीय माध्यमिक शाला से इस बार अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा सत्र 2024-25 के लिए आयोजित राष्ट्रीय मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत 10 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। यह न केवल विद्यालय के लिए बल्कि समूचे पन्ना जिले के लिए भी गौरव का क्षण है। इस परीक्षा का उद्उेश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ९वीं से १२वीं तक की पढ़ाई हेतु वार्षिक 12000 रुपये की छात्रवृत्ति देकर प्रोत्साहित करना है। छात्र गौरव कुशवाहा ने जिले में तीसरा एवं ब्लॉक स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि अर्जित की है। वह जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 24 की प्रतिनिधि अर्चना कुशवाहा एवं मिथलेश कुशवाहा के सुपुत्र हैं तथा पूर्व सरपंच दादूराम कुशवाहा के नाती हैं।
अन्य विद्यार्थियों में नेहा पाल, मोहिनी त्रिपाठी, विवेक कुशवाहा, हिमांशु नामदेव, नैतिक कुशवाहा, राशि द्विवेदी, प्रांशी कुशवाहा, मुस्कान चौधरी एवं प्रियांश दहायत शामिल हैं। इन सभी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से यह सिद्ध किया है कि सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार गौतम एवं शिक्षकों की समर्पित टीम राजेश पाण्डेय, सनद कुमार गर्ग, छोटे सरकार बागरी, रजिया बेगम, शिखा नायक,, प्रिया जैन, प्रगति यादव, शिवम शिवहरे, हरिराम गर्ग, भरत गुप्ता व अभिषेक गौतम ने सफलता के वास्तविक शिल्पकार है। उनका अथक परिश्रम, सतत मार्गदर्शन और प्रेरणादायी शिक्षण इस गौरवशाली उपलब्धि का मूल आधार है। गुखौर जैसे छोटे से गांव की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
Created On :   21 April 2025 12:43 PM IST