- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- लीनेस क्लब ने आयोजित किया होली मिलन...
पन्ना: लीनेस क्लब ने आयोजित किया होली मिलन कार्यक्रम
By - Bhaskar Hindi |4 April 2024 10:27 AM GMT
- लीनेस क्लब पन्ना लगातार 6 वर्षों से समाजसेवा करता आ रहा
- लीनेस क्लब ने आयोजित किया होली मिलन कार्यक्रम
डिजिटल डेस्क, पन्ना। लीनेस क्लब पन्ना लगातार 6 वर्षों से समाजसेवा करता आ रहा है। इसके अलावा क्लब द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी तारतम्य में होली पर्व पर लीनेस क्लब द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम बेनीसागर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में सम्पन्न हुआ। जिसमें क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधई दी। सभी सदस्यों ने मिलकर होली गीत भी गाया। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष शिखा पाण्डेय, सचिव शालिनी जायसवाल, कोषाध्यक्ष शशि बाला त्रिपाठी, चेयरपर्सन राखी पाटकर, निधि पटैरिया, कुमकुम राजे, मनीषा दीक्षित, रचना पाटकर, अंजलि सिंह, सुनीता गुप्ता, माला जैन, साधना पाटकर एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -बसपा के अज्ञात अभ्यर्थी एवं कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
Created On :   4 April 2024 10:27 AM GMT
Next Story