- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- चंद्रयान-३ की सफल लैण्डिंग से...
चंद्रयान-३ की सफल लैण्डिंग से जिलेभर में जश्न

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारत के मून मिशन चंद्रयान-३ ने इतिहास रचते हुए चांद के साउथ पोल पर सफल लैण्डिंग की है। साउथ पोल पर चंद्रयान-३ की सफल लैण्डिंग की उपलब्धि अर्जित करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया चंद्रयान-३ दिनांक १४ जुलाई २०२३ श्रीहरिकोटा से लांच किया गया था। जिसकी सफलता को लेकर देशवासी उम्मीद कर रहे थे और आज जब धीरे-धीरे जैसे ही चंद्रयान की लैण्डिंग का अंतिम दिन आया तो लोगों का उत्साह और धडकनें दोनों बढती जा रहीं थीं। चंद्रयान-३ की सफल लैण्डिंग को लेकर बच्चों, युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोग ईश्वर से प्रार्थना भी कर रहे थे देश के साथ पन्ना जिलेवासियों में भी चंद्रयान की लैण्डिंग को लेकर उत्साह था और आज शाम को ०६ बजे जैसे ही इसरो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चंद्रयान की लैण्डिंग का समय आया तो लोग इस अविस्मरणीय क्षण को देखने के लिए अपने-अपने घरों में टेलीविजन सेटों से जुड गए।
वहीं कई जगह लोगों द्वारा सामूहिक रूप से चंद्रयान की लैण्डिंग को बडी स्क्रीनों में देखा गया और जैसे ही चंद्रयान-३ की चंद्रमा में सफल लैण्डिंग हुई और इसकी जानकारी सीधे प्रधानमंत्री को इसरो के चीफ द्वारा दी गई तो लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। लोग देश की उपलब्धि पर जहां पर थे वहां पर ही तालियां बजाने लगे। बाद में लोगों द्वारा अपने घरों से बाहर निकलकर चंद्रयान-३ की सफल लैण्डिंग पर जगह-जगह आतिशबाजी कर अपना उत्साह भी व्यक्त किया गया।
Created On :   24 Aug 2023 12:28 PM IST