- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर...
Panna News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्र-छात्राओं को दी स्वस्थ रहने की सलाह

- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छात्र-छात्राओं को दी स्वस्थ रहने की सलाह
Panna News: शाहनगर के सीएम राइज विद्यालय में प्राचार्य भरत लाल पाण्डेय की उपस्थिति में हेल्थ एण्ड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम में दिनेश मिश्रा बीपीएम ने पहुंचकर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी गई। तत्पश्चात विद्यालय प्रभारी प्राचार्य भरत लाल पाण्डेय बताया की विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत डब्लूएचओ आदर्श की स्थापना के साथ हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना ०7 अप्रैल 1948 को हुई थी। सभी ने अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ, मन और मस्तिष्क निवास करता है हम जब पूर्णता स्वस्थ्य रहेगे तो हमारा अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित होता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Created On :   8 April 2025 6:19 PM IST