- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक पर आज...
Panna News: महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक पर आज निकलेंगी भव्य शोभायात्रा

- महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक पर आज निकलेंगी भव्य शोभायात्रा
- देशभर के जैन मंदिरों में होगा श्रीजी का अभिषेक, पूजन
Panna News: जैन धर्मावलंबियों द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624 वाँ जन्म कल्याणक महोत्सव 10 अप्रैल को पूरे विश्व के साथ-साथ देवेंद्रनगर में भी बडी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्राणीमात्र के लिए उत्तम स्वास्थ्य लाभ एवं उन्नत जीवन की कामना के लिए भक्तिपाठ किए जाएंगे। साथ ही जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में प्रात: काल ०6 बजे से अभिषेक पूजन एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज व आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका श्री ऋजुमती माताजी ससंघ सानिध्य में प्रात: ०7:30 बजे श्रीजी की भव्य रथयात्रा नगर में निकाली जाएगी।
ज्ञातव्य है कि भगवान महावीर का जन्म करीब 2624 साल पहले ईसा से 599 वर्ष पूर्व, वैशाली के गणतंत्र राज्य कुण्डलपुर में हुआ था। तीस वर्ष की आयु में महावीर ने संसार से विरक्त होकर राज वैभव त्याग दिया और संन्यास धारण कर आत्मकल्याण के पथ पर निकल गये। आज जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन धर्मावलंबियों द्वारा प्रत्येक जैन समाज के व्यक्ति के घर पर रंगोली, ध्वजा आरती कर शोभायात्रा संपन्न की जायेगी। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
Created On :   10 April 2025 12:47 PM IST