पन्ना: गांधी जयंती से पहले भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती से पहले भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • गर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने सफाई अभियान की शुरूआत

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती ०२ अक्टूबर से एक दिन पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके तहत जिले के सभी मण्डलों में कहीं पर तालाबों की सफाई की गई तो कहीं पर चौराहों को साफ किया गया, कहीं बस स्टैण्ड का कचडा साफ कर सेवा पखवाडा की शुरूआत की गई। इसी क्रम में आज पन्ना शहर के धर्म सागर तालाब में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने सफाई अभियान की शुरूआत की। जिसमें स्थानीय भ्ज्ञाजपा कार्यकर्ताओं ने तालाब की सफाई कर वहां आसपास सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा हांथ में झागर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने सफाई अभियान की शुरूआतडू लेकर सफाई की गई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर महात्मा गांधी जी की जयंती के एक दिन पूर्व देश में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में साफ -सफाई करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतानंद गौतम ने कहा कि सेवा पखवाड़ा पूरा 7 दिन तक चलेगा तथा पूरे जिले के कार्यकर्ता सफाई अथवा श्रमदान के माध्यम से सेवा का संदेश देंगे। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा, श्रीमती संगीता राय, श्रीमती कविता रैकवार, श्रीमती कल्पना यादव, महेंद्र विद्यार्थी, प्रमोद ठाकुर, भास्कर पाण्डेय, सौरभ ओमरे, शशांक वर्मा, नीरज मेहदेले, दीपेश व्यास, दुर्गेश शिवहरे सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Created On :   2 Oct 2023 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story