संगठन सदस्यता महापर्व: जिले के हर बूथ पर बनेंगे भाजपा के 300 सदस्य: ब्रजेंद्र मिश्रा

जिले के हर बूथ पर बनेंगे भाजपा के 300 सदस्य: ब्रजेंद्र मिश्रा
  • भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे
  • जिले के हर बूथ पर बनेंगे भाजपा के 300 सदस्य: ब्रजेंद्र मिश्रा

डिजिटल डेस्क, पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन सदस्यता महापर्व के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी पन्ना जिले के सभी मतदान केंद्र शक्ति केंद्र, ग्राम इकाई नगर इकाई स्तर पर सभी लोगों को भाजपा के सदस्यता अभियान में सहभागी बनाने की बात कही है। भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पन्ना जिले के सभी मंडल मतदान केंद्र और शक्ति केंद्र की कार्यशाला संपन्न हो चुकी है।

यह भी पढ़े -खाद्यान एवं सामग्री की हेराफेरी के मामले में विक्रेता को पांच वर्ष का कठोर कारावास, जसवंतपुरा की उचित मूल्य दुकान बलगहा का मामला

आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाने के उक्त केंद्रीय कार्यक्रम के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने पन्ना नगर मंडल के सभी बूथों की कार्य योजना बनाकर मंडल के सभी वार्डो में हर वार्ड का सदस्यता अभियान का एक प्रभारी नियुक्त किया। आज की इस मंडल बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, कमल लालवानी, शशि राजे परमार, आशा गुप्ता, संजय अहिरवार, राजेंद्र कुशवाहा, श्रीमती ऊषा सोनी, भास्कर पाण्डेय, गुड्डन यादव, श्रीमती संगीता शिवहरे, गीता गुप्ता व राजकुमार वर्मा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े -गुणवत्ता विहीन बोल्डर, चैक डेम पहली बारिश में ही बहे, लाखों रुपए खर्च कर किया गया था निमार्ण कार्य

Created On :   3 Sept 2024 1:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story