- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- जमीनी विवाद को लेकर किया था...
जमीनी विवाद को लेकर किया था कुल्हाड़ी से हमला, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना गोहपारू थानांतर्गत ग्राम नवागांव की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हीरा सिंह उर्फ हीरालाल कंवर और उसके पुत्र पंकज सिंह कंवर 24 वर्ष के बीच जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर 12 अगस्त को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि हीरा सिंह ने पंकज पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके पेट में घातक चोट आई।
उपचार के दौरान मौत
घायल पंकज को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। आरोपी पिता के विरुद्ध हत्या के प्रयास के तहत धारा 307 का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। इस बीच उपचार के लिए भर्ती पंकज कंवर की मौत हो गई। जिस पर आरोपी पर धारा 302 भादवि का अपराध बढ़ाया गया। आरोपी पहले से ही जेल में है।
Created On :   7 Sept 2022 12:46 PM IST