छुही निकालते दो ग्रामीण मिट्टी में दबे, एक की मौत

By - Bhaskar Hindi |15 Feb 2023 11:13 PM IST
गंभीर रूप से घायल एक ग्रामीण को इलाज के लिए जयसिंहनगर अस्पताल में कराया गया भर्ती छुही निकालते दो ग्रामीण मिट्टी में दबे, एक की मौत
डिजिटल डेस्क शहडोल। जयसिंहनगर के देवरी पहडिय़ा गांव में छुही निकालने के दौरान पहाड़ धंसकने से दो ग्रामीण दब गए। इसमें एक की मौत हो गई। दूसरे गंभीर रुप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए जयसिंहनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसीलदार मीनाक्षी बंजारे ने बताया कि हादसे में 40 वर्षीय मातादीन चौधरी की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल रतउआ चौधरी को इलाज के लिए जयसिंहनगर अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर गांव से चार लोग छुही निकालने गए थे। हादसे में अन्य 2 ग्रामीणों को आंशिक चोंटे आई। हादसे के बाद प्रशासन, पुलिस और खनिज अमला मौके पर पहुंचा। राहत व बचाव अभियान चलाया।
Created On :   15 Feb 2023 11:12 PM IST
Tags
Next Story