- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दिल्ली रूट की दो ट्रेनें रद्द, अन्य...
दिल्ली रूट की दो ट्रेनें रद्द, अन्य देरी से चली, जानिए क्या है कारण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारतीय रेलवे अपनी यात्री सेवा को और सुगम बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही आधूनिक मशीनों और तकनीकों से रेलवे को विकसित भी किया जा रहा है। हाल ही में आए रेलवे बजट में भी इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दिया गया। जिसके बाद भारतीय रेलवे के हर मंडल में कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण मेगा ब्लॉक लिए गए हैं। जिससे रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। इसमें नागपुर मंडल से होकर जाने वाली गाड़ियां भी रोजाना प्रभावित हो रही हैं। दिल्ली में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण वाया नागपुर दिल्ली से आने और जाने वाली कुछ गाड़ियां रद्द भी की जा रही हैं। रविवार को 12724 हैदराबाद डेक्कन-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस और 12650 दिल्ली ह. निजामुद्दीन-यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रद्द की गई। इसके साथ ही 22692 ह. निजामुद्दीन-केएसआर बंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे, 12139 मुंबई सीएसएमटी-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस 2.40 मिनट, 12644 ह.निजामुद्दीन-तिरुअनंतनुरम स्वर्ण जयंति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे, 11039 कोलापुर सीएसएमटी-गोंदिया एक्सप्रेस 1 घंटे, 12722 ह. निजामुद्दीन-हैदराबाद डेक्कन दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटे और 22646 त्रिवेंद्रम सेंट्रल-इंदौर अहिल्या नगरी एक्सप्रेस 30 मिनट देरी से चलीं। इसी तरह अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें 15 से 30 मिनट की देरी से चल रहीं है।
विमान लेट, हंगामा
उधर शनिवार को दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण नागपुर आने वाले कई विमानों में विलंब की जानकारी मिली। शनिवार शाम 7.20 बजे दिल्ली से नागपुर उड़ने वाला 2519 गो-एयर का विमान रात 12 बजे तक नागपुर नहीं पहुंचा। ऐसी कई विमान सेवाओं में विलंब होने की जानकारी है। विमानों के उड़ान नहीं भरने से नागपुर के सैकड़ों यात्री नई दिल्ली के विमानतल पर फंसे रहे। विमानों में भारी विलंब के कारण विमानतल पर यात्रियों ने भारी हंगामा किया, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।
Created On :   1 March 2020 5:15 PM IST