- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- पालकमंत्री ने किया गांधीजी को...
पालकमंत्री ने किया गांधीजी को अभिवादन

By - Bhaskar Hindi |31 Jan 2022 12:55 PM IST
वर्धा पालकमंत्री ने किया गांधीजी को अभिवादन
डिजिटल डेस्क, वर्धा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री सुनील केदार ने जिलाधिकारी कार्यालय के समीप राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को सूतमाला अर्पण कर अभिवादन किया। सामूहिक संकल्प और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी वे उपस्थित थे। इस समय हेमलता मेघे, सुधीर पंागुल, मनोज चंदुरकर और डॉ. शिरीष गोडे मौजूद थे। सेवाग्राम की बापू कुटी में प्रार्थना सभा में भाग लिया और महात्मा गांधी को पालकमंत्री ने अभिवादन किया। इस समय सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान के अध्यक्ष टी. आर. एस. प्रभु, मनोज चंादुरकर, शिरीष गोडे, हेमलता मेघे उपस्थित थे।
Created On :   31 Jan 2022 6:24 PM IST
Next Story