नगर सहित क्षेत्र में मनाया गया गुरू पूर्णिमा का पर्व

डिजिटल डेस्क, पवई । बुधवार को देश के साथ-साथ पवई नगर सहित क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिष्य, गुरु पूर्णिमा पर अपने-अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना कर दक्षिणा, वस्त्र, पुष्प एवं मिष्ठान आदि भेंट करते हैं। आज के दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। पवई नगर में पंडित राम दुलारे पाठक, पंडित रमेश प्रसाद शास्त्री, पंडित रामगोपाल शास्त्री सहित नगर एवं आंचलिक क्षेत्रों में निवासरत आचार्य गुरु जी के यहां भी सुबह से उनके शिष्य दर्शन करने पहुंचे। पंडित रमेश प्रसाद शास्त्री ने गुरू पूर्णिमा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया की आज के दिन आषाढ शुक्ल पक्ष में महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। भगवान वेदव्यास जी ने छह शास्त्र, अठारह पुराण, चार वेद की रचना की थी एवं पांचवे वेद महाभारत की रचना भी की थी। आज पूरे देश में वेदव्यास जी के नाम से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाता है। जिसमें शिष्य गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हंै।
Created On :   14 July 2022 5:22 PM IST