ऊबड़-खाबड़ पगडंडियों पर बाइक से व पैदल चलकर पहुंचे थे कलेक्टर

डिजिटल डेस्क,कटनी। रीठी विकासखंड के गुरजीकला तालाब की नहर की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन का एक दिन पहले ही कलेक्टर अविप्रसाद ने निरीक्षण किया था। कलेक्टर क निर्देश पर दूसरे ही दिन शुक्रवार को सुधार कार्य पूर्ण हो गया। इसके लिए क्षेत्रीय किसानों ने कलेक्टर के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है। कलेक्टर अवि प्रसाद गुरुवार को रीठी विकासखंड दौरे के दौरान ग्रामीणों ने गुरजीकला तालाब की नहर की क्षतिग्रस्त पाइप के संबंध में जानकारी दी थी।
जिस पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्पित अवस्थी एवं ग्रामीणों के साथ करीब ढाई किलोमीटर उबड़-खाबड़ पगडंडी में बाइक एवं पैदल चलकर गुरजीकला टैंक का निरीक्षण किया था।
ग्रामीणों की उपस्थिति में ही कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री जेपी बघेल को शुक्रवार से ही नहर के क्षतिग्रस्त पाइप का सुधार कराने हेतु निर्देशित किया था। 24 घंटे के भीतर गुरजीकला की नहर के पाइप का सुधार हो जाने पर स्थानीय किसान ओंकार पटेल, बेड़ी लाल चौधरी और डीलन सिंह ने कलेक्टर के प्रति आभार जताया है।
Created On :   7 Jan 2023 5:33 PM IST