तेज हवा व बारिश, फिर भी गर्मी, कई जगह होर्डिंग टूटे, बैनर भी फटे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के बावजूद दिन भर गर्मी बनी रही। तेज हवा के कारण कई जगह हो़र्डिंग टूट गए और बैनर फट गए। वर्धा रोड पर जी-20 का लोगों टूटकर सीताबर्डी फ्लाई आेवर पर गिर गया। इस बीच, शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। बारिश के बावजूद लोग दिन भर गर्मी से परेशान रहे। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
अब आंशिक बादल : मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश से विदर्भ तक द्रोणिका बनने से वातावरण में परिवर्तन आया है। हवा भी अलग-अलग दिशा से आ रही है। तेज हवा के साथ शहर में बारिश हुई। तेज हवा से जगह-जगह पेड़ के पत्ते टूटकर सड़क पर गिरे हुए थे। बेमौसम बारिश से फसल प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। सोमवार 27 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
Created On :   27 March 2023 5:43 PM IST