- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- वर्धा
- /
- वर्धा में अब तक 10 लाख 24 हजार...
वर्धा में अब तक 10 लाख 24 हजार लोगों ने लगवाए टीके

डिजिटल डेस्क, वर्धा। जिले में जिला प्रशासन द्वारा 9 लाख 65 हजार नागरिको का टीकाकरण करने का लक्ष्य निश्चित किया गया है। जिसमें से अब तक 7 लाख 30 हजार 478 ने पहला और 2 लाख 94 हजार 483 ने टीके का दूसरा डोज लगवाया है। कुल मिलाकर अब तक जिले में 10 लाख 24 हजार 961 डोज लगाए गए हैं। स्वास्थ विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिते एक दिन में 2 हजार 903 डोज का उपयोग किया गया है। टीकाकरण में अब तक स्वास्थ कर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर का दोनों डोज शत प्रतिशत हो गया है। एवं 60 प्लस आयु वर्ग के नागरिको का निश्चित किए गए लक्ष्य से अधिक प्रथम डोज का टीका लगवाया गया है, व 18 से 44 आयु वर्ग में पहला डोज केवल 60 प्रतिशत व 45-59 आयुवर्ग में 91 प्रतिशत नागरिको ने पहली खुराक ले ली है। जिले में टीकाकरण के तेजी के चलते वर्तमान में तीसरी लहर से बचा जा रहा है। तीसरी लहर को रोकने में टीकाकरण लक्ष्मण रेखा का कार्य कर रहा है। कुल मिलकार जिले में अब तक 74.34 प्रतिशत नागरिको ने पहली एवं 29.96 प्रतिशत नागरिको ने दूसरा डोज पुरा किया है।
Created On :   22 Oct 2021 5:50 PM IST