संत निरंकारी मिशन द्वारा 15 जुलाई को होगा सत्संग का आयोजन

By - Bhaskar Hindi |14 July 2022 11:31 AM IST
सिमरिया संत निरंकारी मिशन द्वारा 15 जुलाई को होगा सत्संग का आयोजन
डिजिटल डेस्क सिमरिया.। संत निरंकारी मिशन शाखा सिमरिया के तत्वावधान सतगुरु माता सुदीक्षा जी की असीम कृपा से करीब ढाई वर्ष बाद दिल्ली से चलकर केंद्रीय प्रचारक महात्मा नेपाल सिंह की हुजूरी में 15 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार को प्रात: 10 बजे से सांस्कृतिक मंच रामलीला मैदान पुराना बस स्टैंड सिमरिया में सत्संग का आयोजन होने जा रहा है। समस्त धर्म प्रेमी नगरवासियों क्षेत्रवासियों से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महात्मा जी के प्रवचन श्रवण कर सत्संग का लाभ उठाएं।
Created On :   14 July 2022 4:57 PM IST
Tags
Next Story