- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महिला को शादी का झांसा देकर 20.40...
महिला को शादी का झांसा देकर 20.40 लाख लेकर रफू चक्कर हुआ रिक्शा चालक

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शादी का झांसा देकर एक रिक्शा चालक ने महिला से 20.40 लाख रुपए ठग लिए और रफूचक्कर हो गया। घटना उजागर होने पर धंतोली थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया। पीड़ित 35 वर्षीय महिला तलाकशुदा है और दो बच्चों की मां है। महिला किसी निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है।
अस्पताल में हुई मुलाकात
1 फरवरी 2015 को आरोपी सैय्यद मुख्तार (40), मानकापुर निवासी नामक रिक्शा चालक अपने बीमार पिता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, तब कार्यस्थल पर मौजूद महिला से उसकी मुलाकात हुई। तब दोनों ने औपचारिक बातचीत में दोनों ने एक-दूसरे को अपने-अपने गृहस्थ जीवन की कहानी बताई थी। कुछ दिन यह सिलसिला चलता रहा। बाद में दोनों की मfत्रता प्रेम संबंधों में तब्दील हो गई। महिला शादीशुदा होने के बाद भी सैय्यद ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। सैय्यद ने महिला को पहले ही बताया था कि, उसका तलाक हुआ है। महिला सैय्यद के झांसे में आ गई।
रत्नों का व्यापार करने का बनाया बहाना
सैय्यद ने महिला को बताया कि, वह रिक्शा छोड़कर रत्नों की खरीदी-बिक्री का व्यापार करना चाहता है, लेकिन उसके पास इतने रुपए नहीं है। महिला ने रिश्तेदारों से और अपने पास की जमा पूंजी, इस प्रकार कुल 19 लाख 50 हजार रुपए सैय्यद को व्यापार करने के लिए दिए। एक नया दोपहिया वाहन भी खरीद कर दिया। बस फिर क्या था, एक दिन मौका पाकर सैय्यद नकदी, सोने के आभूषण और वाहन सहित कुल 20 लाख 40 हजार रुपए का माल लेकर रफूचक्कर हो गया। यह बात 1 अप्रैल-2018 की है। तब से आज तक सैय्यद का कोई पता नहीं चला है। महिला को ठगे जाने का एहसास होने उसने धंतोली थाने में शिकायत दी। सैय्यद के खिलाफ सहायक निरीक्षक परदेशी ने प्रकरण दर्ज किया। जांच जारी है।
Created On :   2 March 2020 1:22 PM IST