10 हजार मोमबत्ती जलाकर साकार की जाएगी तथागत बुद्ध की प्रतिकृति

By - Bhaskar Hindi |2 May 2023 5:52 PM IST
जयभीम मित्र मंडल 10 हजार मोमबत्ती जलाकर साकार की जाएगी तथागत बुद्ध की प्रतिकृति
डिजिटल डेस्क, नागपुर| तथागत बुद्ध की जयंती पर नागपुर स्थित नागलोक में लगभग 10 हजार मोमबत्ती जलाकर तथागत बुद्ध के चेहरे की प्रतिकृति साकार की जाएगी। इस अनोखे तरीके से तथागत बुद्ध को आदरांजलि अर्पण करने का उपक्रम बुद्ध पूर्णिमा निमित्त 4 मई को शाम 6 बजे जयभीम मित्र मंडल द्वारा आयोजित किया गया है।
बुद्ध विहारों में छोड़ेंगे आकाशदीप
5 मई को शाम 7 बजे नागपुर शहर के सभी बुद्ध विहारों में एक ही समय पर हजारों की संख्या में आसमान में आकाशदीप छोड़े जाएंगे। इसके लिए जयभीम मित्र मंडल द्वारा प्रत्येक बुद्ध विहारों को 50-100 आकाशदीप नि:शुल्क वितरण किए जाएंगे।
Created On :   2 May 2023 5:22 PM IST
Next Story