- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- नगर पालिका चुनाव से पहले राजधानी तक...
नगर पालिका चुनाव से पहले राजधानी तक तेज हुई सियासत

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जिले के धनपुरी नगरपालिका के साथ ही ब्यौहारी, खांड़ व बकहो नगर परिषद में चुनाव के बाद अब नगर पालिका शहडोल व नगर परिषद बुढ़ार और जयसिंहनगर में नगरीय निकाय चुनाव तैयारियों के बीच सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टी के पदाधिकारी भोपाल पहुंच रहे हैं। पार्टी नेताओं से मिलकर पहले हुए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की बात कही जा रही है तो आने वाले चुनाव में और अच्छा काम करने का भरोसा भी दिलाया जा रहा है।
भाजपा पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
भाजपा के स्थानीय नेता व पदाधिकारी बीते दिनों भोपाल पहुंचे। वहां कई दिनों तक रुके और अलग-अलग पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने नेताओं से यह भी कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव पहले ही बेहतर था, जिसमें जनता अध्यक्ष चुनती थी। इस बार हुए बदलाव और पार्षदों द्वारा अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया से कई भाजपा नेता असंतुष्ट दिखे।
कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को वस्तुस्थिति से कराया अवगत
शहडोल नगर पालिका चुनाव से पहले कांग्रेस नेता व पदाधिकारी बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचे। भोपाल में कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। बतादें कि शहडोल में कांग्रेस संगठन में कुछ दिन पहले ही बदलाव हुआ है और सुभाष गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। भोपाल में दौरान वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई।
Created On :   25 Aug 2022 3:21 PM IST