- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- पुलिस ने खोज निकाले 10.23 लाख के...
पुलिस ने खोज निकाले 10.23 लाख के मोबाइल

By - Bhaskar Hindi |7 Sept 2022 6:52 AM IST
ऑपरेशन हैलो पुलिस ने खोज निकाले 10.23 लाख के मोबाइल
डिजिटल डेस्क,सतना। जिले के थानों में आए दिन मोबाइल चोरी होने और गुमने की शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं, जिनको खोजने के लिए साइबर सेल लगातार प्रयासरत करती है। इन्हीं कोशिशों के चलते अलग-अलग जगह से 10 लाख 23 हजार रुपए के 70 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जो आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके मालिकों के हवाले कर दिए जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष गुप्ता ने साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह सेंगर, एएसआई दीपेश कुमार, आरके पटेल, प्रधान आरक्षक असलेन्द्र सिंह चंदेल, विपेन्द्र मिश्रा, अजीत मिश्रा और आरक्षक संदीप सिंह परिहार की जमकर पीठ थपथपाई।
Created On :   7 Sept 2022 12:22 PM IST
Tags
Next Story